अलवरदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
तिजारा का बेटा भारतीय सेना का अग्निवीर संजीव सैनी हुए शहीद

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा
तिजारा भारतीय सेना में कार्यरत अग्निवीर संजीव सैनी पुत्र रमेश सैनी जो की जम्मू में तैनात थे, देश सेवा करते हुए शहीद हो गए। इस दुखद घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। जम्मू से उनके पार्थिव शरीर को अहिंसा सर्किल तिजारा में भारतीय सेवा के वीर जवानों द्वारा ले आया गया है। कुछ ही देर में उनकी अंतिम यात्रा निकाली जाएगी और अहिंसा सर्किल पर अंतिम विदाई दी जाएगी। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है तथा सोशल मीडिया पर भी चारों तरफ उनकी खबर को देखकर लोगों की आंखें नम हो गई है।

Subscribe to my channel


