बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनराजस्थान
हरि सेठ फिल्म्स के बैनर तले बनने जा रही राजस्थानी फिल्म *रोशनी बाबा श्याम का आशीर्वाद* के ऑडिशन आज जेकेजे अंबाबाड़ी सेंटर पर आयोजित हुए।
बीकानेर से डॉ राम दयाल भाटी
हरि सेठ फिल्म्स के बैनर तले बनने जा रही राजस्थानी फिल्म *रोशनी बाबा श्याम का आशीर्वाद* के ऑडिशन आज जेकेजे अंबाबाड़ी सेंटर पर आयोजित हुए।
इस ऑडिशन में 100 से अधिक प्रतिभागियों ने डांस और एक्टिंग की अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन जजेज संतोष गुप्ता, अनुराधा कुमावत, रितिका सिंह के सामने किया।
ऑडिशन के बाद फिल्म का मुहूर्त भी किया गया।
मुहूर्त में जेकेजे ओनर अनिल मौसुन, नीम्स यूनिवर्सिटी की वाइस चेयरमैन डॉ शोभा तोमर, राधेश्याम गुप्ता, अनिल अग्रवाल, अशोक शाह, अनीता गुप्ता, श्याम लता शर्मा, कुलदीप भल्ला, मीना यादव, कमल शर्मा, स्वीटी अग्रवाल, देवांगना, राज मीडिया टाइम्स के संपादक नवल शर्मा, महेश कुमार शर्मा एवं अन्य मान्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
फिल्म के निर्माता निर्देशक बन्टी कुमार मित्तल ने बताया कि इस फिल्म की शूटिंग 15 जून से जयपुर शहर में शुरू हो रही है जिसे अगस्त में पूरे राजस्थान में अच्छे लेवल पर रिलीज किया जाएगा।
इस फिल्म की लेखिका पलक गुप्ता ने बताया की फिल्म की कहानी रोशनी के आसपास घूमती है जो की खाटू श्याम के परम भक्त अपने पिता की मौत का बदला लेने के लिए संघर्ष करती है।







Subscribe to my channel


