अपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

मनरेगा घोटाले का खुलासा: नाबालिग बच्चों से कराए जा रहे अवैध कार्य पत्रकार को फंसाने की साजिश!

संवाददाता विजय पाल

लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश – मनरेगा योजना के अंतर्गत हो रहे बड़े घोटाले का पर्दाफाश हुआ है, जहां ग्राम पकरिया सल्लिहा, पोस्ट पड़रिया तुला के निवासी विजयपाल ने गांव के ही कुछ जिम्मेदार अधिकारियों और प्रतिनिधियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

विजयपाल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, पंचायत मित्र सुरेश कुमार और मनोज कुमार (मेट) ने नाबालिग बच्चों से नदी के बीच मनरेगा कार्य करवाया। इस पूरे मामले को पत्रकार पवन कुमार ने वीडियो और फोटो के माध्यम से सोशल मीडिया पर उजागर किया, जिसे कई न्यूज चैनलों और अखबारों ने प्रमुखता से दिखाया।

फर्जी मुकदमे और जेल भेजने की साजिश:

आरोप है कि इस खुलासे से नाराज़ होकर ग्राम प्रधान श्यामल सिंह यादव, पंचायत मित्र सुरेश कुमार, मेट मनोज कुमार और मटरू लाल ने मिलकर पवन कुमार और पत्रकार विजयपाल को झूठे यौन शोषण के केस में फंसाने की साजिश रची। मनोज कुमार ने अपनी पत्नी मनीषा से झूठा प्रार्थना पत्र लिखवाकर पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज करवाई। जबकि मनीषा पहले ही अपने मायके चली गई थी।

कोई निष्पक्ष जांच नहीं, फर्जी रिपोर्ट तैयार:

दिनांक 13.05.2025 को की गई जांच को लेकर भी सवाल उठे हैं। शिकायतकर्ता के अनुसार, ग्राम विकास अधिकारी द्वारा न तो कोई स्थलीय निरीक्षण किया गया और न ही उनसे संपर्क किया गया। इसके अलावा जिन खातों में भुगतान दिखाए गए हैं, वे भी संदिग्ध हैं।

15 वर्षों से करोड़ों की धांधली का आरोप:

प्रार्थी ने आरोप लगाया है कि पिछले तीन पंचवर्षीय कार्यकालों (2010-2025) के दौरान ग्राम प्रधान और पंचायत मित्र द्वारा मनरेगा और आवास योजनाओं में करोड़ों रुपयों की हेराफेरी की गई है, जिसकी उच्च स्तरीय जांच कराकर कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।

प्रमुख मांगें:

सभी आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया जाए।

मनरेगा में हुए फर्जीवाड़े की निष्पक्ष जांच हो।

नाबालिग बच्चों से कराए गए कार्यों की संवैधानिक जांच हो।

फर्जी मामलों में फंसाए गए निर्दोष पत्रकारों को न्याय मिले।

प्रार्थी: विजयपाल

मोबाइल: 9648395218

तारीख: 17 मई 2025

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button