LIVE TVदेशराज्यशिक्षा

सिटी किड्स प्ले स्कूल में स्कूल के स्थापना दिवस पर हवन का आयोजन किया गया

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार की रिपोर्ट 

 

मोहल्ला नई सराय स्थित सिटी किड्स प्ले स्कूल में स्कूल के स्थापना दिवस पर हवन का आयोजन किया गया।इस अवसर पर पंडित सुमंत कुमार ने हवन करवाया। हवन में मुख्य यजमान के रूप में देवेंद्र यादव व संतोष रहे।

प्ले स्कूल की प्रिंसिपल संतोष यादव ने बताया कि हमें स्थापना दिवस व अन्य अवसरों पर हवन जरूर करवाना चाहिए। हवन से न केवल उस स्थान और आसपासका वातावरण शुद्ध होता है, बल्कि नई उर्जा भी मिलती है। उन्होंने बताया कि हवन यज्ञ का प्राचीन काल से ही बहुत महत्व रहा है। वर्षा ऋतु में वर्षा न होने पर हुई हवन यज्ञ करवाया जाता है उन्होंने बताया कि यह स्कूल का 14 स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके पर योगेंद्र यादव, सरोज देवी, सुमित्रा देवी, कविता, रेनू, टीना, तरुणा, कविता सैनी, मीनाक्षी सैनी, और साक्षी सेन सहित स्कूल स्टाफ व अभिभावक उपस्थित रहे।

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button