ब्रेकिंग न्यूज़

पैकोलिया पुलिस ने गुमशुदा महिला को 24 घण्टे के अन्दर किया बरामद

पैकोलिया पुलिस ने गुमशुदा महिला को 24 घण्टे के अन्दर किया बरामद

थानाध्यक्ष पैकोलिया योगेन्द्र कुमार द्वारा गुमशुदा महिला वंदना सिंह पत्नी गिरिजेश सिंह निवासी पाली पैकोलिया थाना पैकोलिया जनपद बस्ती को सकुशल बरामद किया गया। अवगत कराना है कि ग्राम पाली पैकोलिया निवासी गिरिजेश सिंह ने थाना पैकोलिया पर तहरीर देकर बताया कि उनकी पत्नी सुबह घर से बिना बताए कही चली गयी है प्राप्त सूचना पर तत्काल गुमशुदगी दर्ज कर थानाध्यक्ष पैकोलिय मय पुलिस टीम द्वारा हरैया -बभनान मार्ग पर घटमापुर के पास से महिला को सकुशल बरामद किया गया। बरामद करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष पैकोलिया योगेन्द्र कुमार, उ0नि0 देवब्रत शर्मा थाना पैकोलिया, का0 जीवन सिंह राजपूत, म0का0 प्रियम मिश्रा, म0का0 अनुष्का यादव थाना पैकोलिया जनपद बस्ती रहे।

Raj Kumar Yadav

Reporter

Related Articles

Back to top button