बालोतराराजनीतिराजस्थान

अतीत को भूलकर हर कार्यकर्ता संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते हुए पार्टी में नए लोगों को जोड़ने का कार्य करे पूर्व विधायक मदन प्रजापत

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा। शनिवार को बालोतरा में नगर कांग्रेस कमेटी की बैठक पीसीसी द्वारा नियुक्त विधानसभा प्रभारी एडवोकेट इंद्रराम प्रजापत ने बैठक ली, तत्पश्चात प्रभारी ने ग्रामीण क्षेत्र का दौरा कर कनाना मंडल, सरवड़ी मंडल की बैठक लेकर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। बैठक में पचपदरा के पूर्व विधायक दन प्रजापत ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस देश की सबसे पुरानी पार्टी है, जो बिना किसी भेदभाव के सभी को साथ लेकर चलती है। कार्यकर्ता आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट हो और पार्टी को मजबूत बनाने का कार्य करें। तथा अतीत को भूलकर हर कार्यकर्ता संगठन में सक्रिय भूमिका निभाए।प्रभारी एडवोकेट इंद्रराम प्रजापत ने कहा प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार बूथ और नगर स्तर पर संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया गया। प्रभारी ने कहा कि नगरपालिका और पंचायत चुनावों में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करनी होगी। इससे बूथ स्तर पर पार्टी की स्थिति मजबूत होगी। नगर कांग्रेस कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्रवण सुन्देशा ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते हुए पार्टी में नए लोगों को जोड़ा जाएगा जिससे पार्टी मजबूत होगी। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष छगन जोगसन ने प्रभारी को विश्वास दिलाया कि पचपदरा विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता मजबूत है और पार्टी के लिए अच्छा कार्य कर रहे है। इस दौरान बैठक में पूर्व विधायक मदन प्रजापत, प्रभारी एडवोकेट इंद्रराम प्रजापत, छगन जोगसन, श्रवण सुन्देशा, मेहबूब खान सिंधी, चंपालाल सुन्देशा, सरपंच डालाराम प्रजापत, दौलत राम गोदारा, अशरफ अली, रावत माली, मांगीलाल सांखला, अयूब कुरैशी, संतोष शर्मा, रामेश्वर प्रजापत, यासीन सूमरो, मुकेश चौधरी, बगदारम बॉस, नेमाराम जाखड़, सुरेश बॉस, सलीम खिलेरी, पंकज नहर, गिरधारी लाल चौधरी, विनोद खींची, डूंगर चौधरी, वली मोहमद सूमरो, रवि जाटोल, जगदीश राजपुरोहित मौजूद रहे।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button