बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

दिव्यांगजन कल्याण सप्ताह का समापन समारोह आयोजित

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा। 7 अक्टूबर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के निर्देशानुसार 1 से 7 अक्टूबर तक आयोजित समाज कल्याण सप्ताह के तहत बुधवार को विशेष योग्यजन कल्याण दिवस एवं सप्ताह का समापन समारोह स्नेह मनोविकास विद्यालय,(सवेरा) बालोतरा में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला परिवीक्षा एवं समाज कल्याण अधिकारी घेवर चंद तथा विशिष्ट अतिथि जालमसिंह कल्याणपुर, जिला विकलांग संगठन, बालोतरा रहे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि घेवर चंद ने बताया कि 1 से 7 अक्टूबर तक समाज कल्याण सप्ताह का आयोजन समाज के वंचित, जरूरतमंद एवं दिव्यांगजनों के कल्याण, अधिकारों के प्रति जागरूकता तथा सरकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से किया जाता है। उन्होंने सप्ताह के दौरान आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों एवं उनकी उपयोगिता पर प्रकाश डाला।

सवेरा संस्था के सचिव सत्यनारायण ने उपस्थित संभागियों को दिव्यांगता के विभिन्न पहलुओं, दिव्यांगजनों के अधिकारों तथा उनके लिए उपलब्ध सुविधाओं और योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए शिक्षा, प्रशिक्षण, पुनर्वास और समान अवसर उपलब्ध कराना आवश्यक है।

विशिष्ट अतिथि जालमसिंह कल्याणपुर ने दिव्यांगजनों की विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने दिव्यांगजनों को आने वाली व्यवहारिक कठिनाइयों, सुविधाओं की आवश्यकता तथा उनके अधिकारों के प्रभावी क्रियान्वयन पर अपने विचार रखे।

कार्यक्रम का आयोजन स्नेह मनोविकास विद्यालय में किया गया, जिसमें दिव्यांग बच्चे, अभिभावक, शिक्षक एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अंत में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुनील कुमार ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि एवं सभी उपस्थित अतिथियों तथा प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर समाज कल्याण सप्ताह के दौरान दिव्यांगजन, बाल कल्याण, महिला कल्याण, जनचेतना एवं अन्य सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों के माध्यम से जागरूकता का संदेश दिया गया।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button