उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा

महिला औद्योगिक इंटर कॉलेज नेदुला बस्थनवां विक्रमजोत बस्ती में करियर काउंसलिंग शिविर का आयोजन

बस्ती से वेदान्त सिंह

महिला औद्योगिक इंटर कॉलेज नेदुला बस्थनवां विक्रमजोत बस्ती में करियर काउंसलिंग शिविर का आयोजन

दिनांक– 07.10.2025 को उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन केंद्र बस्थनवां विक्रमजोत बस्ती के प्रांगण में क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय बस्ती के तत्वावधान में करियर काउंसलिंग शिविर का आयोजन किया गया । श्री अवधेन्द्र प्रताप वर्मा जिला सेवायोजन अधिकारी बस्ती के द्वारा उपस्थित अभ्यर्थियों को यू०पी गवर्नमेंट व भारत सरकार के सरकारी नौकरियों के परीक्षा व् उसके विषय में टिप्स दिए गए साथ ही संविदा व् आउटसोर्सिंग नौकरियों के बारे मे भी जानकारी दिये जाने के साथ ही विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओ ,एक वर्षीय ट्रेनिंग कोर्सस व् डिप्लोमा कोर्सेज के बारे में भी अवगत कराया गया । उनके द्वारा बताया गया कि कठिन परिश्रम का कोई विकल्प नहीं होता और लगन से मेहनत करने पर सफलता अवश्य मिलती है | उनके द्वारा अभ्यर्थियों को सेवायोजन विभाग उत्तर प्रदेश से सम्बन्धी सेवायोजन पोर्टल, रोजगार संगम पोर्टल, सेवामित्र पोर्टल व भारत सरकार के एन.सी.एस पोर्टल के बारे में जानकारी प्रदान की गई व जॉबसीकर पंजीयन तथा इसके फायदे के बारे मे अवगत कराया गया | श्री प्रमोद कुमार करियर काउंसलिंग के द्वारा भी ट्रेनिंग ले रही सभी छात्राओं को रोजगार से सम्बंधी विभिन्न टिप्स प्रदान किया गया बताया | अंत में आर.बी. चौधरी केंद्र प्रबंधक के द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया और उनके द्वारा अवगत कराया गया कि उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन द्वारा संचालित (ई स्किल टेक ) के द्वारा मेडिकल ड्रेस की ट्रेनिंग जो की 6 माह के अवध में कराया जा रहा है ट्रेनिंग होने के बाद केंद्र पर ही नोएडा दिल्ली गाजियाबाद के बड़े-बड़े अस्पताल कैंपस प्लेसमेंट के माध्यम से सिलेक्शन कराया जाता है पूर्व मे सिलेक्ट किए गए बच्चे सारे विद्यार्थी असिस्टेंट नर्सिंग के रूप में कार्य कर रहे है हैं | इस अवसर पर दिलीप कुमार श्रीवास्तव प्रधानाचार्य ,धर्मपाल सिंह, विकास चौधरी ,ट्रेनर अनुज कुमार, नेहा दुबे, खुशबू दूबे सहित समस्त विद्यालय स्टाफ व अन्य लोग उपस्थित रहे|

भवदीय,
(अवधेन्द्र प्रताप वर्मा)
जिला सेवायोजन अधिकारी, बस्ती|

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button