उत्तर प्रदेशधर्मबस्तीब्रेकिंग न्यूज़
पितृपक्ष पर स्वर्गीय राम कुमार सिंह को डॉ. नवीन सिंह ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती। पितृपक्ष के पावन अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक डॉ. नवीन सिंह ने अपने पूज्य पिताश्री स्वर्गीय राम कुमार सिंह जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके चरणों में शत-शत नमन किया।
डॉ. नवीन सिंह ने कहा कि माता-पिता का स्नेह, मार्गदर्शन और आशीर्वाद परिवार की सबसे बड़ी पूंजी होता है। पूज्य पिताश्री स्वर्गीय राम कुमार सिंह जी का स्नेह एवं संस्कार आज भी पूरे परिवार के लिए प्रेरणा और संबल हैं। उनके पुण्य प्रताप एवं आशीर्वाद से परिवार निरंतर आगे बढ़ रहा है।
उन्होंने कहा कि पितृपक्ष हमें अपने पूर्वजों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने और उनके आदर्शों एवं संस्कारों को जीवन में आत्मसात करने का अवसर प्रदान करता है। पूर्वज भले ही भौतिक रूप से हमारे बीच न हों, लेकिन उनके संस्कार, विचार और आशीर्वाद सदैव परिवार के साथ रहते हैं।
डॉ. नवीन सिंह ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा परिवार को सदैव उनका आशीर्वाद प्राप्त होता रहे।
इस अवसर पर उन्होंने कहा—“पूज्य पिताश्री की स्मृतियां हमारे हृदय में सदैव जीवंत रहेंगी। उनके संस्कार और आशीर्वाद ही हमारे जीवन की सबसे बड़ी शक्ति हैं।”
विनम्र श्रद्धांजलि।
ॐ शान्ति! ॐ शान्ति! ॐ शान्ति!
डॉ. नवीन सिंह
सम्पादक, वेदांत टाइम्स/बस्ती टाइम्स 24
बेलवाडांडी, गांधी नगर, बस्ती।

Subscribe to my channel


