उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़
ओमवीर सिंह बने बस्ती के नए पुलिस अधीक्षक
डॉ. यशवीर सिंह को जौनपुर की कमान

बस्ती। उत्तर प्रदेश शासन ने बुधवार को आईपीएस अधिकारियों के तबादले करते हुए बस्ती और जौनपुर समेत कई जिलों के पुलिस कप्तान बदले हैं। जारी तबादला सूची के अनुसार 2014 बैच के आईपीएस अधिकारी डॉ. ओमवीर सिंह को बस्ती का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। इससे पहले डॉ. ओमवीर सिंह बलिया के पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात थे।
वहीं 2013 बैच के आईपीएस अधिकारी डॉ. यशवीर सिंह को जौनपुर का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। डॉ. यशवीर सिंह इससे पहले बस्ती के पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात थे।
तबादले के बाद बस्ती में नए पुलिस अधीक्षक के रूप में डॉ. ओमवीर सिंह की तैनाती हुई है, जबकि जौनपुर में डॉ. यशवीर सिंह को नई जिम्मेदारी मिली है। शासन के इस फेरबदल में कई अन्य जिलों के पुलिस कप्तानों को भी नई तैनाती दी गई है।
— बस्ती (वेदांत टाइम्स/बस्ती टाइम्स 24)
डॉ नवीन सिंह / नदीम अहमद अंसारी

Subscribe to my channel


