बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान
भरतपुर में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की कार्यशाला आयोजित वरिष्ठ नेताओं ने किया मार्गदर्शन

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
आज भरतपुर में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें संगठन की आगामी रणनीतियों और सामाजिक समरसता को लेकर व्यापक चर्चा हुई।
इस कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री कैलाश जी ने अपने अनुभव साझा किए और कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। साथ ही कामाँ विधायक नौक्षम चौधरी, जिन्हें सभी बड़ी बहन के रूप में जानते हैं, और डीग विधायक शैलेश जी, जिन्हें बड़े भाई साहब कहकर संबोधित किया गया, ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।
भरतपुर भाजपा जिला अध्यक्ष शिवानी डैमा, पूर्व सांसद रंजीता कोली, पूर्व सांसद रामस्वरूप कोली, और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सादिक खान ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी की नीतियों और संगठन के महत्व पर प्रकाश डाला।
कार्यशाला में उपस्थित आरिफ खान (कामाँ), प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा राजस्थान, ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने की दिशा में ठोस प्रयास किए जा रहे हैं।
यह कार्यशाला न सिर्फ संगठन को मजबूती प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम रही, बल्कि आपसी संवाद और सहयोग को भी नया आयाम देने वाली रही।

Subscribe to my channel


