LIVE TVदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिविश्व
विधायक तिलक राज बेहड़ का दिल्ली स्थित मैक्स अस्पताल मे किडनी ट्रांसप्लांट सर्जरी हुईं सफलता पूर्वक,छोटे बेटे सौरव बेहड ने अपनी किडनी की डोनेट
MLA Tilak Raj Behad successfully underwent kidney transplant surgery at Max Hospital in Delhi, younger son Sourav Behad donated his kidney

ब्यूरो रिपोर्ट… संध्या सिंह
किच्छा…किच्छा विधायक श्री तिलक राज बेहड़ का दिल्ली साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में आज दिनांक 16 फरवरी 2023 को किडनी ट्रांसप्लांट सर्जरी सुबह 8.30 बजे से दोपहर 2 बजे तक सफलता पूर्वक किया गया। यह जानकारी देते हुए उनके निजी सचिव मेहुल शर्मा ने बताया कि उनके छोटे बेटे सौरव बेहड ने अपनी किडनी डोनेट की है।
मेहुल ने बताया की मैक्स अस्पताल, साकेत की सर्जरी टीम के डॉक्टर अनन्त कुमार एवं नेफ्रोलॉजी विभाग के विशेषज्ञ डॉक्टर दिनेश खुल्लर की संयुक्त टीम द्वारा श्री बेहड़ का किडनी ट्रांसप्लांट सफलतापूर्वक किया गया। सर्जरी की समस्त कागजी कार्यवाही उनकी छोटी पुत्री साक्षी छाबड़ा द्वारा पूरी की गई। परिजनों ने दुआओं व शुभकामनाओं के लिए सभी का ह्रदय की गहराईयों से धन्यवाद व्यक्त किया है।
Subscribe to my channel


