खेलबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
गोगटिया बघावतान के गढ़ में होगी ठाकुर किशन सिंह स्मृति निशानेबाजी प्रतियोगिता

बीकानेर से डॉ राम दयाल भाटी
चूरू, 30 मार्च। निकटवर्ती गांव गोगटिया बघावतान के गढ़ में सोमवार को ठाकुर किशन सिंह स्मृति निशानेबाजी एयर राइफल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। यहां आयोजक दिग्विजय सिंह गोगटिया ने बताया कि 31 मार्च को गणगौर महोत्सव के दौरान सवेरे 8 बजे से इस प्रतियोगिता का शुभारंभ होगा। सभी खिलाड़ियों को एयर गन गढ़ में ही उपलब्ध करवाई जाएगी। इस प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को पुरस्कृत किया जाएगा। दिग्विजय सिंह गोगटिया ने बताया कि इस प्रतियोगिता में हर उम्र के महिला एवं पुरुष भाग ले सकते हैं। इसके लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि दिग्विजय सिंह गोगटिया एक कवि और गीतकार भी हैं। इनके लिखे गीत राजस्थानी एवं हिंदी फिल्मों में लिए गए हैं। दूरदर्शन और आकाशवाणी में दर्जनों बार दिग्विजय सिंह गोगटिया अपनी प्रस्तुति दे चुके हैं। निशानेबाजी के साथ दिग्विजय सिंह गोगटिया घुड़सवारी और तलवारबाजी के अच्छे खिलाड़ी हैं।
Subscribe to my channel


