ब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजनीतिराजस्थान
भिवाड़ी सभापति चुनाव में बड़ा सियासी मोड़!
पूर्व सभापति शीशराम तंवर ने निर्दलीय नामांकन लिया वापस, अब आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा के प्रत्याशी

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा
भिवाड़ी। नगर परिषद सभापति चुनाव को लेकर चल रही सियासी उठापटक के बीच शुक्रवार को बड़ा मोड़ सामने आया है। पूर्व सभापति शीशराम तंवर ने निर्दलीय सभापति प्रत्याशी के रूप में दाखिल अपना नामांकन वापस ले लिया है। नामांकन वापसी के साथ ही सभापति पद के चुनाव की तस्वीर अब पूरी तरह बदल गई है।
शीशराम तंवर के मैदान से हटने के बाद अब भिवाड़ी नगर परिषद सभापति पद के लिए केवल दो प्रत्याशी चुनावी मैदान में रह गए हैं। इनमें कांग्रेस प्रत्याशी गगन तंवर और भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी डॉ. गुंजन खटाना शामिल हैं।
अब दोनों प्रत्याशियों के बीच सीधा मुकाबला होगा। नामांकन वापसी के बाद नगर परिषद में सियासी समीकरणों और पार्षदों के समर्थन को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। सभापति की कुर्सी किसके हिस्से आएगी, इस पर अब सभी की नजरें टिकी हैं।

Subscribe to my channel


