LIVE TVदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

खेत में फव्वारा लाइन बदलते समय तारों का करंट लगने से सैनिक की मौत, 20 दिन की छुट्टी आया था

 

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार की रिपोर्ट 

 

*शहीद अरुण कुमार गांव ककराला*

 

महेंद्रगढ़ जिले के कनीना में सरसों के खेत में फव्वारा लाइन बदलते समय पाइप के तारों से छूने के कारण करंट लगने से छुट्टी पर आए गांव ककराला निवासी सेना के जवान की मौत हो गई। 30 वर्षीय कुमाऊं रेजिमेंट का जवान अरुण कुमार 20 दिन की छुट्टी पर घर आया हुआ था। शनिवार दोपहर में सैनिक अपने खेत में फव्वारा लाइन बदलने गया था।

*प्राप्त जानकारी के अनुसार वह जब फव्वारा लाइन बदल रहा था तो ऊपर से गुजर रही 11 हजार हाई वोल्टेज लाइन से पाइप छू गया। करंट लगने से जवान अरुण कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। नजदीक ही खेत में उसके ताऊ का लड़का हरीश भी था। हरिश ने आसपास के लोगों की सहायता से घायलावस्था में उपचार के लिए उसे उप नागरिक अस्पताल कनीना पहुंचाया। प्राथमिक उपचार देने के बाद हाई सेंटर के लिए रेफर कर दिया। परिजन उसे नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।*

जवान के 8 वर्षीय बेटा अंश के रूप में एक संतान ह

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button