LIVE TVदेशधर्मराजनीतिराज्य

रामचरितमानस बयान को लेकर भाजपा नेताओं ने स्वामी प्रसाद मौर्य पर फेंकी स्याही, दिखाए गए काले झंडे

 

*ब्यूरो चीफ अंकित कुमार की खास खबर* 

 

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य रविवार को वाराणसी से सोनभद्र जा रहे थे इसी दौरान भाजपा के नेताओं ने उनकी गाड़ी पर स्याही फेंक दी और उन्हें काले झंडे भी दिखाए इस दौरान आक्रोशित नेता को काबू में करने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी बतादें कि स्वामी प्रसाद मौर्य शनिवार की रात्रि में वाराणसी पहुंचे थे और रविवार सुबह वाराणसी से सोनभद्र जा रहे थे स्वामी प्रसाद मौर्य का काफिला वाराणसी जिले के रामनगर थाना क्षेत्र के टेंगरा मोड़ पर पहुंचा था उसी दौरान सड़क पर भाजपा नेता कुछ कार्यकर्ताओं के साथ माला को लेकर खड़े थे ऐसा प्रतीत हो रहा था कि वह समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता है स्वामी प्रसाद मौर्य का काफिला उनके पास रूक गया काफिला रूकने के बाद वहां पर मौजूद भाजपा नेता और कार्यकर्ता जय श्रीराम के नारे लगाने लगे जब तक कुछ समझ पाते तब तक भाजपा नेताओं ने काला झंडा निकाला और लहराने लगे स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ चल रहे सुरक्षाकर्मी और वहां पर मौजूद पुलिसकर्मियों को जब इसकी जानकारी लगी तो वे तुरंत वाहन को बढ़ा दिए इस दौरान भाजपा नेता दीपक सिंह राजवीर द्वारा स्वामी प्रसाद मौर्य की गाड़ी पर स्याही फेंकी गई और काला कपड़ा भी फेंका गया स्वामी प्रसाद मौर्य की गाड़ी आगे बढ़ने लगी तो लोगों द्वारा जमकर नारेबाजी की गई हालांकि काफिला गुजर जरने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली वहीं भाजपा नेता दीपक सिंह राजवीर का कहना है कि स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा रामचरितमानस पर टिप्पणी करके बहुत ही गलत किया गया है जब तक स्वामी प्रसाद मौर्य माफी नहीं मानते हैं तब तक उनका विरोध किया जाता रहेगा

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button