बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान
बांठिया ने जोधपुर भाजपा के जिलाध्यक्ष पालीवाल का किया स्वागत
विशिष्ट सेवा सम्मान पत्र सौपा

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा।
जनसेवक पूर्व विधायक श्री चम्पालाल बांठिया चेरिटेबल ट्रस्ट अध्यक्ष भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य एव प्रदेश सह संयोजक व्यापार प्रकोष्ठ भाजपा गणपत बांठिया के नेतृत्व में जोधपुर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पालीवाल का स्वागत बहुमान किया गया।
ट्रस्ट अध्यक्ष व भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य गणपत बांठिया ने बताया कि गत 3 फरवरी को आयोजित आजीवन प्राणिमात्र की सेवा एवं राष्ट्र सेवा को समर्पित अपने सिद्धांतों एवं आदर्शों के लिए पूर्ण प्रतिबद्ध जनसेवक पूर्व विधायक स्व.चम्पालाल बाठिया की 92 जन्म जयंती व नवम पुण्यतिथि पर संस्तुति एवं समर्पण समारोह में विशिष्ट सेवा सम्मान के तहत राजेन्द्र पालीवाल आवश्य कार्यो के कारण शिरकत नही करने पर बुधवार को जोधपुर में उनके नवीन दायित्व भाजपा जिलाध्यक्ष की बधाई देते हुए विशिष्ट सेवा सम्मान प्रशस्ति पत्र, शॉल ओढ़ाकर व श्रीफल देकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ राजस्थान के क्षेत्रीय सह संर्पक प्रमुख योगेंद्र कुमार के आथित्य में स्वागत एव सम्मान पत्र प्रदान किया गया।
बांठिया ने समाजसेवी व नव नियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पालीवाल के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि उनके द्वारा वर्ष में लगभग 13 लाख के आस-पास का माइक्रो लोन ठेले धारकों, चाय की केन्टीन व कैबिन चलाने वालें व्यक्तियों, निम्न वर्ग व जरूरतमंद लोगों को 20 से 30 हजार के बीच में लोन दिया जाता है तथा उक्त आर्थिक सहयोग बिना ब्याज के किश्तों में वापस उनसे लिया जाता है। इस सेवा कार्य द्वारा लगभग 50 से 60 लोगों को स्वावलम्बी बनाया गया।उन्होंने ने बताया कि पालीवाल गायत्री सेवा संस्था से भी जुड़े हुए हैं, उसके संस्थापक ट्रस्टी है, इस ट्रस्ट द्वारा सनातन का प्रचार व प्रसार का प्रमुख रूप से कार्य किया जाता है। निर्धन व गरीब बच्चों को इस ट्रस्ट से छात्रवर्ती के रूप में पुस्तकें व स्कूल यूनिफॉर्म व अन्य आवश्यक सामग्रियों का वितरण भी किया जाता है। राजेन्द्र पालीवाल ने ट्रस्ट अध्यक्ष गणपत बांठिया का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए ट्रस्ट द्वारा करवाये जा रहे सेवा के कार्यों की सराहना की।इस दौरान ट्रस्ट के सिद्धार्थ माहेश्वरी,महेंद्र कुमार श्रीश्रीमाल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Subscribe to my channel


