भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राजस्थान की पूर्व यशस्वी मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे सिंधिया का जन्मदिन 8 मार्च को विशेष रूप से मनाया जाएगा। यह आयोजन भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सुबह 11 बजे खीमाराम चौधरी की अगुवाई में खेड़ रोड स्थित पूर्व प्रतिपक्ष नेता मदनराज चोपड़ा के कार्यालय के सामने किया जाएगा।
इस अवसर पर गौशाला में गायों को हरा चारा खिलाकर, साथ ही विभिन्न सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से हर्षोल्लास के साथ जन्मदिन मनाने की योजना है। भाजपा कार्यकर्ताओं को इस कार्यक्रम में सादर आमंत्रित किया गया है।