खेलबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

सनातन प्रीमियर लीग का आगाज 17 नवम्बर से

कृष्णा खेल संस्थान द्वारा होगा आयोजन, एसपीएल-3 में दिखेगा खेल प्रतिभाओं का दमखम

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

कृष्णा सेवा संस्थान की शाखा कृष्णा खेल संस्थान की ओर से सनातन प्रीमियर लीग (SPL-3) का आयोजन किया जा रहा है। लीग का आगाज 17 नवम्बर 2026 से होगा और प्रतियोगिता 22 नवम्बर तक चलेगी।

इस भव्य प्रतियोगिता की तैयारी को लेकर कृष्णा सेवा संस्थान की सभी शाखाओं की मीटिंग रखी गई जिसमें संस्थापक अध्यक्ष धर्मेंद्र दवे,मार्गदर्शक पारसमल भंडारी, महेश बी चौहान, गौतम चौपड़ा,ईश्वरदास वैष्णव,उपाध्यक्ष पवन गहलोत, विमल मालवीय ने आयोजन को भव्यता से आयोजित करने को लेकर निर्देशन दिया।

कृष्णा खेल संस्थान अध्यक्ष एडवोकेट आनंद मेहता ने बताया कि सनातन प्रीमियर लीग के माध्यम से युवाओं को खेल के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। प्रतियोगिता में 24 टीम भाग लेगी जिसमें पुरे भारत वर्ष से सनातन संस्कृति से संबधित व विभिन्न टीमों के खिलाड़ी उत्साह और खेल भावना के साथ हिस्सा लेंगे इस आयोजन को लेकर खेलप्रेमियों में भी उत्साह देखने को मिल रहा है।

धर्मेन्द्र दवे ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य सेवा और सनातन संस्कृति से युवाओं को जोड़ना है, खेल संस्थान द्वारा पूर्व में दो सफल आयोजन हो चुके है इस बार फिर से यह प्रतियोगिता रात्रि कालीन होगी इस प्रतियोगिता का आयोजन रोजड़ा वेरा मैदान बालोतरा में होगा।

दवे ने बताया कि इस प्रतियोगिता को सफल आयोजित करने में खेल संस्थान के युवाओं के साथ कृष्णा सेवा संस्थान के प्रत्येक सदस्य अपनी सहभागिता निभा रहा है।

सचिव दिलीप अग्रवाल, उपाध्यक्ष नितेश निम्बार्क, कोषाध्यक्ष सुजीत जीरावला सहित सदस्यों ने बताया कि प्रतियोगिता की प्रवीष्टि प्रारम्भ कर दी गई है, प्रतियोगिता में पहले आओ पहले पाओ की तर्ज से एंट्री की जा रही है।

सदस्यों ने आयोजन की तैयारियों को लेकर चर्चा की तथा प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं पर विचार-विमर्श किया।

आयोजक सदस्य मुकेश सिंह, जगदीश जाखड़, कुशल ओझा ने बताया कि लीग के दौरान खिलाड़ियों को बेहतर खेल मंच उपलब्ध कराने के साथ-साथ खेल भावना, अनुशासन और भाईचारे का संदेश दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सनातन प्रीमियर लीग-3 को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं और आयोजन को लेकर स्थानीय युवाओं एवं खेलप्रेमियों में खासा उत्साह है।

प्रतियोगिता को सफल आयोजित करने को लेकर सह कोषाध्यक्ष हितेश मुनोत, ललित गोयल, अवदेश अग्रवाल, सोनू जाट, दिनेश प्रजापत, मुकेश मेहता, हितेश छाजेड,मांगीलाल खत्री, अनुराग अग्रवाल, मनीष गुप्ता, राम कुमार सिंघल, भरत अग्रवाल, वैभव जैन, महावीर लूणीया, अरुण जैन, दीक्षित त्रिवेदी, विजय त्रिवेदी, अमित दवे, निखिल जोशी सहित सदस्य तैयारी कर रहे है।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button