नशा मुक्ति अभियान के तहत अवैध मदिरा के विरुद्ध सतत् कार्यवाही जारी

जिला संवाददाता करण सिंह ठाकुर
गुना जिले में नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय, संग्रहण, परिवहन एवं जहरीली शराब के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत कलेक्टर श्री फ्रेंक नोबल ए., पुलिस अधीक्षक श्री पंकज श्रीवास्तव एवं श्री नरेश कुमार चौबे उपायुक्त आबकारी, संभागीय उड़नदस्ता ग्वालियर के निर्देशन में तथा श्री जगन्नाथ किराडे जिला आबकारी अधिकारी गुना के मार्गदर्शन में वृत्त चांचोड़ा प्रभारी श्री राधाकिशन आबकारी उपनिरीक्षक द्वारा पैंची मंडी एवं बीनागंज बायपास पर दबिश दी गयी। उक्त दबिश में कुल 62 लीटर अवैध हाथ भटटी मदिरा एवं 200 कि.ग्रा. गुड़ महुआ लाहन जप्त किया गया। उक्त जप्त मदिरा एवं लाहन की अनुमानित कीमत लगभग 20000/- रुपये हैं। उक्त कार्यवाही में म0प्र0 आबकारी अधिनियम 1915 संशोधित 2000 की धारा 34(1)A, 34(2), 49(A) एवं 34(F) के तहत कुल 03 प्रकरण पंजीबद्ध किये गए।
कलेक्टर के निर्देशानुसार नशा मुक्ति अभियान के तहत अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्यवाही सतत् जारी रहेगी।

Subscribe to my channel


