अपराधब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

भतीजे की शादी से पहले गहनों की सुरक्षा बनी मुसीबत, बैंक लॉकर में रखने निकली महिला के बैग पर ऑटो में हाथ साफ, घर पहुंचते ही खुला राज!

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

भिवाड़ी।

शादी की खुशियों के बीच परिवार को ऐसा झटका लगा कि घर में चिंता का माहौल बन गया। भतीजे की शादी के लिए संभालकर रखे सोने के आभूषण सुरक्षित रखने की कोशिश में निकली महिला खुद कथित चोरी का शिकार हो गई। मामला भिवाड़ी के यूआईटी थाना क्षेत्र का है।

सेक्टर-7 निवासी कमलेश शर्मा पत्नी उमेश शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आगामी 25 नवंबर को उनके परिवार में भतीजे की शादी है। शादी के दौरान घर खाली रहने की आशंका के चलते वह सोने और चांदी के आभूषण केनरा बैंक के लॉकर में रखने जा रही थीं।

महिला के अनुसार दोपहर करीब 3:31 बजे वह फूलबाग से भिवाड़ी मोड़ तक ऑटो में पहुंचीं। इसके बाद कट-2 से दूसरा ऑटो लेकर सेक्टर के चौराहे तक गईं। घर पहुंचकर बैग देखा तो उसकी चेन खुली हुई थी। जांच करने पर सोने के आभूषण गायब मिले।

महिला को आशंका है कि ऑटो में सफर के दौरान किसी ने बैग से गहने निकाल लिए। पीड़िता ने यूआईटी सेक्टर-3 थाने में लिखित शिकायत दी है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button