बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

श्रीश्रीमाल परिवार ने तप कल्याणक भूमि पर वर्षीतप आराधकों को करवाया पारणा, तपस्वियों की अनुमोदना कर लिया पुण्य लाभ

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

श्रीश्रीमाल परिवार ने तप कल्याणक भूमि पर वर्षीतप आराधकों को करवाया पारणा, तपस्वियों की अनुमोदना कर लिया पुण्य लाभ

श्रद्धा, संयम और सेवा भाव के साथ गतिमान है वर्षीतप आराधना, श्रीश्रीमाल परिवार ने पूरे कुटुंब एवं सगे-संबंधियों के साथ निभाई सेवा की परंपरा

उवसग्गहरं आराधक परिवार एवं सकल जैन श्री संघ के सानिध्य में गतिमान वर्षीतप आराधना श्रद्धा, संयम और सेवा भाव की प्रेरणादायी धारा बन रही है। इस पावन अवसर पर तपस्वियों की तपस्या की अनुमोदना और उनकी सेवा के लिए विभिन्न परिवार आगे आकर पुण्य लाभ प्राप्त कर रहे हैं।

इसी क्रम में श्रीश्रीमाल परिवार द्वारा पूरे कुटुंब एवं सगे-संबंधियों के साथ तप कल्याणक भूमि पर वर्षीतप आराधकों का पारणा करवाया गया। परिवार के सदस्यों ने तपस्वियों को पारणा करवाकर उनके कठोर तप की अनुमोदना की तथा धर्म के प्रति अपनी श्रद्धा और समर्पण प्रकट किया।

इस अवसर पर अध्यक्ष संपत भंडारी ने बताया कि वर्षीतप जैसी कठिन तपस्या आत्मसंयम, त्याग और साधना का प्रतीक है। तपस्वियों की सेवा और उनके तप की अनुमोदना करना सभी के लिए पुण्य एवं प्रेरणा का अवसर है।

वहीं, श्री जितेन्द्र जी श्रीश्रीमाल ने वर्षीतप पारणा समिति के सभी सदस्यों के उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि समिति द्वारा जिस समर्पण और सेवा भाव से यह आयोजन किया जा रहा है, वह प्रशंसनीय है। उन्होंने इस पुण्य लाभ का अवसर उनके परिवार को प्रदान करने के लिए समिति के सभी सदस्यों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।

वर्षीतप आराधना के माध्यम से जैन समाज में तप, त्याग, संयम, परोपकार और सामूहिक धार्मिक सहभागिता की भावना निरंतर मजबूत हो रही है।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button