अपराधनीमचब्रेकिंग न्यूज़
नीमच स्थित मंदिर में हुई चोरी लगभग चार लाख रुपए के गहने और दान पेटी हुई चोरी,,

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए चोर।नीमच जिले के जीरन थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध हरकिया खाल बालाजी मंदिर से 4 लाख रुपए के गहने और दानपेटी चोरी हो गए। घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
शनिवार रात करीब 2 बजे दो युवक चोरों ने मंदिर के ताले तोड़कर अंदर प्रवेश किया। चोरों ने बालाजी के दो चांदी के छत्र, चरण पादुका और कई आभूषण चुराए। इतना ही नहीं, दानपात्र को भी तोड़कर उसमें रखी नकदी पर भी हाथ साफ किया। सीसीटीवी फुटेज में चोर बिना चेहरा ढंके बेखौफ होकर चोरी करते नजर आ रहे हैं।
घटना का पता रविवार सुबह तब चला जब पुजारी और ग्रामीणों ने मंदिर के टूटे ताले देखे। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। कुछ समय से जिले में चोरी की घटनाएं बढ़ी हैं। पहले घरों और दुकानों में चोरी की वारदातें होती थीं, अब चोर मंदिरों को भी निशाना बना रहे हैं। इससे पहले भी जिले के कई मंदिरों में चोरी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।।

Subscribe to my channel


