नीमचब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी बस में मध्य प्रदेश के यात्री थे सवार

 

 

यात्रियों से भरी बस, अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, 7 लोगों की दर्दनाक मौत, कई यात्री घायल।नाशिक: महाराष्ट्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया है। यहां सवारियों से भरी एक बस खाई में गिर गई है। बताया जा रहा है कि बस करीब 200 फीट गहरी खाई में गिरी है। इस हादसे में 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। जबकि 45 लोग घायल बताए जा रहे हैं। जिसमें कुछ लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।।

सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार, घटना नाशिक-गुजरात हाईवे पर हुआ है। दरअसल, यहां एक बस नाशिक के सावतपुरा घाट से होते हुए सूरत जा रही थी। इसी दौरान नाशिक-गुजरात पर बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई। जबकि 45 लोग घायल बताए जा रहे है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां उनका इलाज जारी है।।घटना रविवार सुबह लगभग 4:30 बजे हुआ। फिलहाल पुलिस की टीम मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि अधिकतर यात्री मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं और नाशिक के तीर्थ स्थलों के दर्शन के लिए आए थे। इसी दौरान ये हादसा हुआ है। फिलहाल पुलिस की टीम मामले की जांच कर रही है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार

सापुतारा पुलिस थाना प्रभारी राहुल मोरे ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार सुबह 4 से 4:30 बजे के बीच वानी-बोरगांव-सापुतारा राष्ट्रीय राजमार्ग पर मालेगांव घाट पर महाराष्ट्र से गुजरात राज्य जा रही बस क्रमांक यूपी 92 एटी 0364 पर निजी बस चालक का नियंत्रण खो जाने से पांच यात्रियों की मौत हो गई और 45 यात्री घायल हो गए। यह सभी यात्री मध्य प्रदेश से चार धाम यात्रा के लिए निकली बस गुजरात राज्य के मालेगांव घाट पर पलट जाने से रतनलाल देवीराम जाटव उम्र41 वर्ष, बोलाराम पोसाराम कुसवा उम्र55 वर्ष, गुहीबेन राजेशभाई यादव उम्र60 वर्ष, बिजेंद्र बादल यादव उम्र55वर्ष, कमलेश भाई यादव उम्र60 वर्ष, सभी मध्य प्रदेश के निवासी की मौत हो गई है। बस में सवार 21 घायल यात्रियों को शामगांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जबकि 24 गंभीर रूप से घायलों को अहवा में भर्ती कराया गया है।इस बस में मध्य प्रदेश के गुना जिले के मानपुर, गोपालपुर, मरगांव, रामगढ़, बिजरोन व अन्य गांवों के यात्री बताए जा रहे है।।

Oplus_131072

ब्यूरो रिपोर्ट,,, दशरथ माली चचौर

Ajimulla Khan

Beauro chif District Neemuch

Ajimulla Khan

Beauro chif District Neemuch

Related Articles

Back to top button