उत्तर प्रदेशदेशप्रयागराजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

प्रयाग महाकुंभ में विद्युत विभाग की अनोखी व्यवस्था

डॉ संजय कुमार पाण्डेय स्टेट हेड उत्तर प्रदेश

*प्रयाग महाकुंभ में विद्युत विभाग की अनोखी व्यवस्था*

52 हज़ार से अधिक जो बिजली के खंभे लगाए गये हैं उनमें कुछ ख़ास बात है।

अपनों को खोजना हो;

या कुछ खोया हुआ पाना हो।

रास्ता जानना हो;

 या और कोई समस्या हो।

बस अपने नज़दीक में बिजली का खंभा खोज लीजिए।

हमारे ऊर्जा विभाग ने तीर्थयात्रियों की मदद के लिए एक बहुत ही अच्छा काम किया है।

1. बिजली के हर खंभे की जीआईएस मैपिंग करके उसकी भौगोलिक जगह चिन्हित की गई है।

2. हर खंभे को एक संख्या दी गई है। जो उस पर लिखी है। खंभे की संख्या बताने से उसकी लोकेशन यानी जगह मालूम पड़ जाएगी।

3. आपका कोई भी प्रिय व्यक्ति बिछड़ गया हो या अन्य कोई समस्या हो तो पुलिस या प्रशासन के नज़दीक के सहायता काउंटर अथवा हेल्पलाइन पर अपने खंभे की संख्या और अपनी समस्या बताने पर प्रशासन के अधिकारी या पुलिस आप तक पहुँचकर आपकी मदद कर पायेंगे।

4. एक अन्य विकल्प यह भी है कि बिजली के उसी खंभे पर उसी जगह पर क्यू आर (QR) कोड स्थापित है। इसे अपने स्मार्ट फ़ोन से आप स्कैन करेंगे तो एक छोटा सा फॉर्म स्वतः खुल जाएगा। उसमें अपना नाम, फ़ोन नंबर और समस्या आप भरकर सबमिट करेंगे तो प्रशासन आप तक स्वतः पहुँचकर आपकी मदद कर सकेगा।

हज़ारों लोगों ने इसका लाभ लिया है।

आवश्यकता पड़ने पर इस सुविधा का आप भी लाभ लें।

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Related Articles

Back to top button