उत्तर प्रदेशप्रयागराजब्रेकिंग न्यूज़

प्रयागराज महाकुंभ में भगदड़ हादसा: सीएम योगी ने मृतकों के परिजनों को 25-25 लाख मुआवजे का किया ऐलान

डॉ संजय कुमार पाण्डेय स्टेट हेड उत्तर प्रदेश

 

प्रयागराज: महाकुंभ के दौरान हुए भगदड़ हादसे में कई श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जिससे पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई। इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजनों को 25-25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

सीएम योगी ने घटना की उच्चस्तरीय जांच के लिए तीन सदस्यीय न्यायिक आयोग के गठन का भी ऐलान किया है। इसके साथ ही पुलिस प्रशासन को भी पूरी घटना की जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस हादसे के लिए जिम्मेदार किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

सीएम योगी इस हादसे को लेकर बेहद भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि यह घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है और सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। प्रशासन को निर्देश दिया गया है कि घायलों का समुचित इलाज सुनिश्चित किया जाए और उन्हें हरसंभव सहायता प्रदान की जाए।

गौरतलब है कि महाकुंभ में उमड़ी भारी भीड़ के कारण यह हादसा हुआ। प्रशासन स्थिति को नियंत्रित करने में जुटा है, वहीं इस दुखद घटना को लेकर श्रद्धालुओं और देशभर के नागरिकों में गहरा शोक व्याप्त है।

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Related Articles

Back to top button