देशनीमचब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशशिक्षा

श्री संस्कार पब्लिक स्कूल गांधीसागर में हर्षोल्लास से मनाया गणतंत्र दिवस

संवाददाता दशरथ माली

 

गणतंत्र दिवस 26 जनवरी, 1950 को भारत के संविधान को अपनाने और देश के गणतंत्र में परिवर्तन का प्रतीक है। हर साल, इस दिन को मनाने के लिए विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इस शुभ दिन पर देश भर में होने वाली हर चीज़ पर कर्तव्य पथ पर होने वाला महाकाव्य छाया रहता है। सर्वप्रथम माँ सरस्वती का पूजन कर महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण व झंडा वंदन प्रिन्सिपल दुर्गेश मीणा द्वारा किया गया |

इस अवसर पर प्रिन्सिपल मीणा द्वारा विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस का मौका केवल देशभक्ति और जोश से रोम-रोम जगाने का ही नहीं, बल्कि स्वतंत्रता सेनानियों और देश के लिए शहीद होने वाले जवानों को भी याद करने का हैं |

विद्यालय कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ शिक्षिका गीता वधवा द्वारा किया गया|

 कार्यक्रम कि अगली कड़ी में विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा योग, आसन,सांस्कृतिक रंगमंचीय प्रस्तुतियां दी गई | संस्था प्रधान

 द्वारा कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रत्येक विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया |

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रिन्सिपल दुर्गेश मीणा द्वारा आभार व्यक्त किया तत्पश्चात विद्यालय के सभी विद्यार्थी गांधी चौक नम्बर 8 के कार्यक्रम में सम्मिलित हुए और कई रंगमंचीय प्रस्तुतियां दी जिसमें ग्राम पंचायत गांधी सागर द्वारा सभी विद्यार्थी को प्रसस्ती पत्र प्रदान किया गया |

Ajimulla Khan

Beauro chif District Neemuch

Ajimulla Khan

Beauro chif District Neemuch

Related Articles

Back to top button