उत्तर प्रदेशदेशधर्मप्रयागराजब्रेकिंग न्यूज़राज्य
महाकुम्भ-2025 के सकुशल आयोजन के लिए खुसरो बाग क्षेत्र का निरीक्षण

डॉ संजय कुमार पाण्डेय स्टेट हेड उत्तर प्रदेश
16 जनवरी 2025 को महाकुम्भ-2025 के सकुशल एवं निर्विघ्न आयोजन तथा आगामी स्नान पर्व के दृष्टिगत पुलिस उपायुक्त नगर ने अपर पुलिस अधीक्षक और पुलिस उपाधीक्षक के साथ खुसरो बाग होल्डिंग एरिया का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस भ्रमण के दौरान पुलिस और राजकीय रेलवे पुलिस के अधिकारी तथा कर्मचारीगण भी मौजूद रहे, जिन्होंने सुरक्षा व्यवस्थाओं और अन्य जरूरी तैयारियों पर ध्यान केंद्रित किया। महाकुम्भ मेला के आयोजन के लिए सभी संबंधित विभागों को दिशा-निर्देश देकर उन्हें बेहतर समन्वय और सहयोग की बात कही गई, ताकि इस ऐतिहासिक आयोजन में श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।

Subscribe to my channel


