देशधर्मनीमचब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

चीताखेड़ा की देशी तोप गर्जी मंडफिया धाम में जमकर उगलें फूल जिस मार्ग पर गर्जी तोप पूरा मार्ग फूलों से पट गया

लोकेशन,, चीता खेड़ा

 चीताखेड़ा गांव की देशी तोप गर्जी मंडफिया धाम में, श्री श्याम मित्र मंडल चीताखेड़ा द्वारा 10 जनवरी 2025 शुक्रवार को तीन दिवसीय चीताखेड़ा से निकली पैदल यात्रा देश के सनातनियों के सबसे बड़े आस्था एवं श्रद्धा का केंद्र जग प्रसिद्ध तीर्थ स्थल देवकीनंदन भगवान श्री सांवलिया सेठ तक 12 जनवरी को मंडफिया धाम की गलियों से डीजे साउण्ड पर श्याम भजनों पर नाचते, झूमते, ठुमके लगाते श्री सांवलिया सेठ के जयकारों के साथ जोरदार शौभायात्रा निकाली।

       अंचल में इस सीजन का अब तक का सबसे ठंडा सप्ताह का दिन शनिवार और रविवार का रहा। ठिठुरन भरी सर्दी के बावजूद भी सांवलिया सेठ के प्रति आस्था और श्रद्धा का जज्बा इतना था कि हाड़ कंपा देने वाली कड़ाके की ठंड की भी परवाह नहीं की और कदमताल करते हुए दो दिन में 90 किलोमीटर दूरी तय करते हुए योगेश्वर देवकीनंदन भगवान श्री सांवलिया सेठ की चौखट तक गगनभेदी जयकारों की गर्जना करते हुए पहुंच गये। 12 जनवरी को प्रातः 10 बजे भव्य रूप से गोवर्धन बस स्टैंड से डीजे साउण्ड के साथ शौभायात्रा प्रारंभ हुई। मंडफिया धाम की गलियों विभिन्न मार्गों से जबरदस्त शौभायात्रा निकाली। धार्मिक एवं सामाजिक व देशभक्ति भावनाओं से ओत-प्रोत श्री श्याम मित्र मंडल चीताखेड़ा के सदस्यों द्वारा बड़े ही बेहतरीन तरीके से पैदल यात्रा का मार्गदर्शन किया कि हर कोई मुक्त कंठ से भूरी भूरी प्रशंसा किए बगैर नहीं रह सका।

      ऐसे बेहतरीन तरीके से पैदल यात्रा का संचालन किया जिससे गांव के ही कुछ कंस रुपी विचार धारा के हजम नहीं कर पाएं और इसमें भी चारुड निती पर चलते हुए श्री सांवलिया सेठ तक व्यवधान उत्पन्न करने का भरसक प्रयास किया गया। लेकिन श्री श्याम मित्र मंडल चीताखेड़ा पैदल यात्रा संघ के संघ पतियों के सभी सदस्यों ने पूरी शालिनता, संयमशील और धैर्यवान रहकर उपद्रवियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया। और चीता खेड़ा से श्री सांवलिया सेठ तक पैदल यात्रा संघ ऐतिहासिक रूप से सफल रही। पैदल यात्रा ऐतिहासिक रूप से सफल होने पर पैदल यात्रा में तन-मन-धन से प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से जिन महानुभावों ने निःशुल्क सेवाएं पेयजल, भोजन और स्वल्पाहार व्यवस्था उपलब्ध करवाई उन सभी दानवीरों का पैदल यात्रा संघ के संघपतियों द्वारा श्री श्याम दुपट्टा ओढ़ाकर तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया गया। श्री श्याम मित्र मंडल चीताखेड़ा पैदल यात्रा संघ पतियों को बहुत बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं व आभार।

ब्यूरो रिपोर्ट,,,,दशरथ माली चचौर

Ajimulla Khan

Beauro chif District Neemuch

Ajimulla Khan

Beauro chif District Neemuch

Related Articles

Back to top button