अलवरदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर कीर्तन दरबार सजा

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

टपूकड़ा। सिक्ख धर्म के दशवें गुरु, गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश उत्सव के उपलक्ष्य में सोमवार को गुरुद्वारा नानकधाम, टपूकड़ा में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गुरुद्वारे को भव्य रूप से सजाया गया।

ठंडी सुबह के बावजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालु गुरुद्वारे पहुंचे। सुबह 10 बजे साहज पाठ के भोग के बाद कीर्तन दरबार आयोजित किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने गुरबानी का श्रवण कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर बाबे का अटूट लंगर भी आयोजित किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने लंगर का प्रसाद ग्रहण किया और गुरुद्वारे के वातावरण में आध्यात्मिक शांति का अनुभव किया।

प्रकाश पर्व के इस आयोजन ने श्रद्धालुओं को गुरु गोबिंद सिंह जी के जीवन और उनके महान आदर्शों से प्रेरणा लेने का संदेश दिया।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button