बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा
साइबर सुरक्षा हेतु विधिक मार्गदर्शिका पुस्तिका का किया विमोचन

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग बालोतरा
बालोतरा, 19 दिसम्बर। माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर की प्रेरणा से में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बालोतरा के सचिव श्री सिद्धार्थ दीप द्वारा संपादित ‘‘मोहन और साइबर ठग’’ साइबर धोखाधड़ी से बचावः एक विधिक मार्गदर्शिका का विमोचन अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्री एम.आर. सुथार (जिला एवं सेशन न्यायाधीश), पारिवारिक न्यायाधीश श्री खगेेन्द्र कुमार शर्मा, जिला कलेक्टर, बालोतरा श्री सुशील कुमार यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, बालोतरा श्री गोपाल सिंह भाटी एवं बालोतरा के अभिभाषक संघ अध्यक्ष श्री उम्मेद सिंह चंपावत द्वारा किया गया।
श्री सिद्धार्थ दीप ने बताया कि विधिक मार्गदर्शिका “मोहन और साइबर ठग” को सरल और रोचक तरीके से काल्पनिक कार्टून चरित्रों के रंगीन चित्रण के प्रदर्शन द्वारा सरल हिन्दी भाषा में काॅमिक्स प्रारूप में लघु कहानियों को संकलित कर किया गया है, जिससे आमजन साइबर सुरक्षा के जटिल पहलुओं को भी अत्यंत सरल व दिलचस्प अंदाज में आसानी से समझ कर जागरूक हो सके। विधिक मार्गदर्शिका में आॅनलाईन साइबर अपराधों से बचने के उपाय, पासवर्ड प्रबंधन के तरीके, फिशिंग, विशिंग से बचाव, सुरक्षित ब्राउजिंग, और नवीन साइबर ठगी के विभिन्न बदलते स्वरूपों से संबंधित भारतीय रिर्जव बैंक द्वारा जारी उपयोगी जानकारियां शामिल हैं। साथ ही उन्होंने मार्गदर्शिका को भविष्य में उत्पन्न होने वाली आॅनलाईन चुनौतियों से निपटने के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज बताया, जो विशेषकर युवाओं, बच्चों और ग्रामीण परिवेश के लोगों को साइबर ठगी से बचाने और ऑनलाइन सुरक्षा उपायों को समझाने में सहायक होगी।
सचिव
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण
(अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश)
बालोतरा

Subscribe to my channel


