देशबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस ओबीसी विभाग द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित

बीकानेर से डॉ राम दयाल भाटी
आज भारतीय संविधान के शिल्पकार,देश के प्रथम क़ानून मंत्री, वंचितों एवं शोषितों के उत्थान हेतु आजीवन समर्पित रहने वाले ‘भारत रत्न’ डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की पुण्यतिथि पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग द्वारा पुष्पांजलि कार्यक्रम कांग्रेस ओबीसी कार्यालय, श्याम नगर जयपुर में किया गया।
इस अवसर पर राजस्थान ओबीसी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष श्री हरसहाय यादव, नेशनल कॉर्डिनेटर राजेंद्र सेन, स्टेट कॉर्डिनेटर भँवर बिश्नोई, सागर मावर, लोकेश सैनी, महासचिव सरिता चौधरी, अरविंद जायसवाल, सहाय कुमावत, फूलचंद कुमावत सहित अन्य ने बाबा साहिब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के चित्र पर पुष्पांजलि कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित।

Subscribe to my channel


