LIVE TVदेशराज्यव्यापारशिक्षा

कबीर संस्था, दिल्ली ने बिरदी चंद गोठवाल को “कबीर रत्न पुरस्कार” देकर किया सम्मानित

महेंद्रगढ़ से सतीश कुमार की रिपोर्ट 

नारनौल 15 जनवरी

 

कबीर सामाजिक उत्थान संस्था दिल्ली के तत्वावधान में आठवें वार्षिक स्थापना दिवस पर विशाल समारोह व आम सभा का आयोजन संस्था के प्रधान जगदीश चन्द्र सिंघल की अध्यक्षता में गत शनिवार को बारातघर, सागरपुर दिल्ली में किया गया जिसमें मुख्य अतिथि भारत सरकार के पूर्व राजदूत आजाद सिंह तूर, आईएफएस एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व अतिरिक्त डीजीपी आर.पी. सिंह, आईपीएस ने संत कबीर, सतगुरु रविदास महाराज व डॉ भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । तत्पश्चात भारत सरकार के पूर्व राजदूत आजाद सिंह तूर द्वारा कबीर सामाजिक उत्थान संस्था दिल्ली द्वारा प्रकाशित स्मारिका का विमोचन किया गया और इसके साथ ही बहुजन समाज में आपसी सद्भावना, भाईचारा व एकता स्थापित करने हेतु धरातल स्तर पर रचनात्मक कार्य करने, सहयोगी संस्थाओं को लक्ष्य के प्रति सजग करने, समाज में आपसी मतभेदों को सौहार्दपूर्ण व्यवहार से निपटाने, अत्याचार व संगीन मामलों के निवारण में हमेशा संघर्षरत रहने वाले और निस्वार्थ भाव से बहुजन समाज के प्रति हमेशा समर्पित रहने वाले सर्व अनु0 जाति संघर्ष समिति के महासचिव एवं कबीर सामाजिक उत्थान संस्था दिल्ली के प्रमुख सलाहकार बिरदी चंद गोठवाल को भारत सरकार के पूर्व राजदूत आजाद सिंह तूर द्वारा फूलमाला पहनाकर, शाल ओढ़ाकर व “कबीर रत्न पुरस्कार” का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया और रंगारंग कार्यक्रम के चलते समिति के संघर्ष भरे जनकल्याणकारी कार्यों से प्रभावित होकर सर्व अनु0 जाति संघर्ष समिति के प्रधान चन्दन सिंह जालवान, कोषाध्यक्ष प्यारेलाल चवन, सह सचिव सुमेर सिंह गोठवाल व कानून सलाहकार एडवोकेट भीम सिंह दहिया को भी फूलमाला, शाल व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। वहीं पूर्व राजदूत, पूर्व डीजीपी आर.पी. सिंह, आईपीएस व संस्था के प्रधान जगदीश चन्द्र सिंघल ने संघर्ष समिति द्वारा धरातल स्तर पर किए जा रहे रचनात्मक कार्यों की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए बताया कि बहुजन समाज को एकजुट करने और अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा देने पर बल देने के साथ अच्छे संस्कार दें । बाल विवाह, मृत्यु भोज, अंधविश्वास और अन्य सामाजिक बुराईयों से दूर रहने के लिए समाज को जागरूक करें। मौके पर मेघावी छात्रों पारितोषिक वितरण करने के साथ ही, वरिष्ठ नागरिकों व अन्य प्रमुख समाजसेवियों को शाल ओढ़ाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर संस्था के चेयरमैन रामकुमार कैलावत, महिला विंग की प्रधान गीता खिंची, एस एस भोरिया, उमेद सिंह रंगा, इंद्र सिंह नूनवाल, किरतराम सरोहा, डीएस रंगा, आरसी सभ्बरवाल, सुल्तान सिंह, एसके कटारिया, रेखा रानी, बबली हीरा, हुकमचंद मदान, प्रवीण कुमार, चंद्रलाल बड़गुर्जर, सतीश बढ़लिया, महंत पूर्णदास, बलवान सिंह रंगा, ओपी सिरोही, सुरजभान टांक, हवा सिंह दिसोदिया, मांगे राम निंबल व अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button