बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान

पचपदरा विधायक उपचुनाव को लेकर दौसा विधानसभा दौरे पर

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग बालोतरा

राजस्थान प्रदेश में उपचुनाव को लेकर पचपदरा विधायक अरुण चौधरी दौसा विधानसभा के दौरे पर है जंहा वो दो दिन के प्रवास पर रहेंगे।

पचपदरा विधायक अरुण चौधरी दौसा विधानसभा में उपचुनाव को लेकर दो दिन का प्रवास करते हुए प्रत्याशी जगमोहन मीणा के समर्थन में प्रचार कर रहे है।

दौसा दौरे पर विधायक अरुण चौधरी सहित प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी,डॉ राजीव शर्मा,अजय लहरी धौलपुर ने प्रत्याशी जगमोहन मीणा के समर्थन में आयोजित जनसभा को सम्बोधित किया।

विधायक चौधरी ने कहा कि उपचुनाव में भाजपा की स्थिति काफी मजबूत है और दौसा विधानसभा में निश्चित रूप से भाजपा प्रत्याशी जगमोहन मीणा भारी बहुमत से जीत रहे है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व राजस्थान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की जनकल्याण कारी नीतियों का प्रभाव पूरी जनता पर नजर आ रहा है जिससे प्रत्येक व्यक्ति भाजपा के साथ है।

आने वाले दिनों में भाजपा उपचुनाव में सभी सीटों पर जीतेगी।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button