पन्नाब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

थाना प्रभारी बृजपुर भानु प्रताप सिंह के विरोध में उतरे जिले के समस्त पत्रकार मुख्यमंत्री से लेकर भोपाल के पुलिस विभाग के अधिकारियों तक को कलेक्टर के माध्यम से दिया ज्ञापन

जिले के पत्रकारों के साथ लगातर कर रहे अभद्रता ओर मारपीट पत्रकारों में रोष। 

लोकेसन=पन्ना l मध्य प्रदेश पन्ना

ब्यूरो चीफ =सुधीर अग्रवाल

मो.9111197808

 

 

नईदुनिया प्रतिनिधि पन्ना- लोगों की रक्षा और सुरक्षा के लिए संविधान से मिली पुलिस विभाग की शक्तियों का दुरुपयोग लगातार पन्ना जिले में पदस्थ बृजपुर थाना प्रभारी करते आ रहे है। वर्दी के आड़ में आए दिन कवरेज करने से पत्रकारों को रोकते रहे हैं । कुछ दिन पहले जिला अस्पताल में थाना प्रभारी के द्वारा जिले के पत्रकारों को कवरेज करने से रोका गया एवं उनके साथ अभद्रता की गई गाली गलौज भी की गई । जिसके बाद नाराज पत्रकारों ने पुलिस अधीक्षक पन्ना से मुलाकात कर इसकी घोर निंदा एवं लिखित में शिकायती पत्र दिया था । जिसकी जांच के भी आदेश दिए गये । लेकिन अपने ही पुलिस कर्मी के विरुद्ध कार्यवाही को लेकर आज दिनांक तक पुलिस अधीक्षक उनके ऊपर किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं कर पाए । जिस कारण से थाना प्रभारी भानु प्रताप सिंह के हौसले इतने बुलंद हो गए कि उन्होंने हाल ही में फिर से शाहनगर की टिकरिया में एक कार्यवाही के दौरान कवरेज कर रहे पत्रकार सतीश विश्वकर्मा के ऊपर हमला कर दिया वह इस कदर नाराज हुए कि उन्होंने उसकी कलर पड़कर बीच सड़क में उसे घसीट कर अपनी गाड़ी में बैठाने लगे जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ था । जिसके बाद क्षेत्र और जिले के समस्त पत्रकार में भारी रोष उत्पन्न हुआ क्योंकि लगातार भानु प्रताप सिंह की इस प्रकार की हरकत से सीधे तौर पर यह देखा जा रहा था । की भानु प्रताप अपनी शक्तियों का दुरुपयोग कर रहे हैं । और अपनी वर्दी की आड़ में पत्रकारों को सीधे तौर पर कवरेज कर उनको अपना निशाना बनाने का प्रयास कर रहे हैं । जिसको लेकर वरिष्ठ पत्रकारों के निर्देशन पर एवं कनिष्ठ पत्रकारों के साथ बैठक कर लगातार एक हफ्ते तक पुलिस विभाग के विरोध में कार्यक्रम तय किए गए। जिसके चलते प्रथम दिन आज बड़ी संख्या में जिले के वरिष्ठ एवं कनिष्ठ एवं सभी माध्यमों के पत्रकार साथी पन्ना कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचकर मुख्यमंत्री एवं प्रदेश के सभी पुलिस के आला अधिकारियों को एक ज्ञापन कलेक्टर के माध्यम से प्रेषित किया एवं भानु प्रताप सिंह के ऊपर मामला दर्ज एवं निलंबन की मांग की गई । क्योंकि इस पूरे घटनाक्रम में पुलिस ने अपनी शक्तियों का दुरुपयोग कर पत्रकार साथी के ऊपर मामला दर्ज कर दिया है वही पत्रकार साथी की उंगली फैक्चर हो जाने के बावजूद भी भानु प्रताप सिंह के ऊपर किसी प्रकार का कोई मामला दर्ज नहीं किया गया जिस कारण से पत्रकारों में जबरदस्त रोष है ओर जब्त कार्यवाही नही होती तब तक अपनी पत्रकारिता की नैतिक जिम्मेदारी निभाते हुए आगे के सड़को पर भी आंदोलन करते रहेंगे इस ज्ञापन में सभी पत्रकार मौजूद रहे ।

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Related Articles

Back to top button