देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान
भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य ने प्रधान मंत्री की सभा को सफल बनाने के लिए झोकी ताकत
ग्रामीण क्षेत्रों को दौरा कर दिया सभा मे आने का निमंत्रण

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा
भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य गणपत बांठिया ने 21 अप्रेल को पचपदरा मे होने वाली प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी की सभा को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत झोक दी है। बांठिया सक्रिय होकर ग्रामीण इलाकों मे सघन जन सम्पर्क कर लोगो को मोदी की सभा मे आने का निमंत्रण दे रहे है। बांठीया ने आज पचपदरा रिफाइनरी के सभास्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओ का जायजा लिया। इसके पश्चात बांठिया ने बागुड़ी, दुधवा में ग्रामवासियों से आत्मीय संवाद किया । इस दौरान विश्व के सबसे लोकप्रिय राजनेता, माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 21 अप्रैल को प्रस्तावित पचपदरा रिफाइनरी उद्घाटन कार्यक्रम हेतु पीला चावल देकर ससम्मान आमंत्रण दिया। बांठिया ने बताया वे ग्रामीणों में कार्यक्रम को लेकर विशेष उत्साह और उमंग देखने को मिल रही है। विशेषकर युवा साथियों में जबरदस्त जोश और ऊर्जा का संचार नजर आया। ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर कार्यक्रम में सहभागिता निभाने का संकल्प लिया। इस दौरान नेमीचंद बारूपाल (पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष), यशेष माली (नगर मंत्री, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, बालोतरा), नितिन वैष्णव (जिला कार्यालय मंत्री, एबीवीपी, बालोतरा), सुरेंद्र सिंह (भाजपा नेता), कमल प्रजापत (मण्डल महामंत्री, भाजपा, बालोतरा ग्रामीण),
अशोक जोशी (सोशल मीडिया संयोजक, बालोतरा ग्रामीण), नारायण सोनी (भाजपा नेता)
उमरलाई में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि
महेश मीणा (प्रदेश प्रवक्ता, भाजपा),
मंशाराम (सह प्रभारी, बालोतरा जिला), नरेश ओझा (भाजपा नेता), हरिसिंह उमरलाई (पूर्व प्रधान), मालाराम बावरी (जिला महामंत्री, भाजपा), उमेश सोनी (जिला आईटी संयोजक, बालोतरा), राजेश पंजाबी (उद्योग प्रकोष्ठ, जिला संयोजक) की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा को और अधिक भव्य बना दिया। मीणा ने कहा कि यह आयोजन निश्चित रूप से क्षेत्रीय विकास, जनभागीदारी और उत्साह का एक ऐतिहासिक उदाहरण बनने जा रहा है।

Subscribe to my channel

