उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़
बस्ती में 09 मई को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, सुलह से निपटेंगे उपभोक्ता विवाद

बस्ती से वेदान्त सिंह
📍 बस्ती, 18 अप्रैल 2026 (सू.वि.)
जिले में लंबित उपभोक्ता मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए आगामी 09 मई 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के अध्यक्ष/न्यायाधीश ने दी है।
उन्होंने बताया कि इस राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से उपभोक्ता अपने मामलों का निपटारा सुलह-समझौते के आधार पर करवा सकते हैं। इसके लिए सभी अधिवक्ताओं और उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे अपने-अपने लंबित परिवादों के समाधान हेतु आयोग कार्यालय में कार्य दिवसों में उपस्थित होकर सुलह समझौता प्रार्थना पत्र प्रस्तुत करें।
अधिकारियों के अनुसार, लोक अदालत में मामलों का निस्तारण होने पर न केवल समय की बचत होगी, बल्कि पक्षकारों को त्वरित न्याय भी मिलेगा। साथ ही, आपसी सहमति से विवाद खत्म होने से दोनों पक्षों को राहत मिलती है।
👉 जिला प्रशासन ने अधिक से अधिक लोगों से इस अवसर का लाभ उठाने और अपने विवादों को सौहार्दपूर्ण तरीके से समाप्त करने की अपील की है।
Subscribe to my channel


