बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

शब्दों के साधक की स्मृति में साहित्य संगम कल

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

शब्दों के साधक, शिक्षा, साहित्य और इतिहास के क्षेत्र में अपना जीवन समर्पित करने वाले, बालोतरा के साहित्यकार स्व. मोहनलाल गहलोत के प्रथम पुण्य स्मरण के अवसर पर राजस्थानी साहित्य कला परिषद बालोतरा द्वारा “मोहनलाल गहलोत स्मृति साहित्य संगम” का आयोजन कल दिनांक 28 जुलाई 2016 को प्रातः 10.30 बजे स्थानीय माली समाज भवन गांधीपुरा बालोतरा में होगा।

परिषद के अध्यक्ष लालचंद पुनीत ने बताया कि स्व. मोहनलालजी ने अपना जीवन राजस्थानी भाषा, साहित्य और इतिहास के संरक्षण-संवर्धन में लगा दिया था। उनकी स्मृति में जिले, संभाग व राज्य स्तर के साहित्यकार, शिक्षाविद, इतिहासकार व साहित्य प्रेमी एक मंच पर आयेंगे।

परिषद के सचिव प्रमेन्द्र बाफना ने बताया कि मुख्य अतिथि के रूप में जिला कलेक्टर सुशील यादव IAS, अति विशिष्ट अतिथि डा. महेन्द्र सिंह खड़गावत IAS संयुक्त शासन सचिव श्रम एवं कारखाना तथा अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार बंशीधर तातेड़ करेंगे।

इतिहास शोध संस्थान जोधपुर के अध्यक्ष डा. आनंदसिंह परिहार, राष्ट्रीय राजस्थानी भाषा कवि दिनेश सिंदल, पेंशनर समाज बालोतरा जिला अध्यक्ष शंकरलाल सलुन्दिया व जालोर नागरिक सहकारी बैंक के CEO परमानंद भट्ट कार्यक्रम में विशेष अतिथि होंगे।

आयोजन प्रकल्प के संयोजक राजेन्द्र गहलोत ने बताया कि यह संगम केवल श्रद्धांजलि नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ी के लिए साहित्य चेतना के रूप में प्रेरणा बनेगा। स्वर्गीय मोहनलाल गहलोत द्वारा 25 से अधिक पुस्तकों का सृजन कर प्रकाशित कराया है जिसमें वीर दुर्गादास पर विशेष बल दिया जाकर साहित्य लिखा गया।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button