उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिलखीमपुर खीरी

लखीमपुर-खीरी में 27 जुलाई को होगी LJP(R) की ‘दलित स्वाभिमान महाचौपाल’, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान करेंगे संबोधित

 

रिपोर्टर: वैद्यराज संजय पांडेय (स्टेट हेड, उत्तर प्रदेश)

मोबाइल: 7376326175

लखीमपुर-खीरी। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के तत्वावधान में 27 जुलाई 2026, सोमवार को दोपहर 12 बजे ग्राम महुआ में ‘दलित स्वाभिमान महाचौपाल’ का आयोजन किया जाएगा। पार्टी का दावा है कि यह कार्यक्रम 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले संगठन को मजबूत करने और दलित एवं पिछड़े समाज के बीच जनसंपर्क बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा।

कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भारत सरकार के केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उनके साथ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद पासवान तथा जमुई सांसद एवं उत्तर प्रदेश के प्रदेश प्रभारी अरुण भारती भी मौजूद रहेंगे। पार्टी नेताओं का कहना है कि इस महाचौपाल के माध्यम से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा और संगठन विस्तार को गति मिलेगी।

कार्यक्रम में जिला प्रभारी अश्वनी श्रीवास्तव, प्रदेश प्रधान महासचिव शरद प्रसाद श्रीवास्तव, प्रदेश मीडिया प्रभारी वेद प्रकाश तथा डॉ. हरिश्चन्द्र चौधरी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

महाचौपाल की तैयारियों की जिम्मेदारी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष एवं निघासन-138 विधानसभा से प्रत्याशी प्रमोद पाण्डेय के नेतृत्व में की जा रही है। उनके साथ नगर अध्यक्ष अमर कश्यप सिंह, जिला पार्षद उपाध्यक्ष आशुतोष राज, जिला संगठन मंत्री मो. हारून अली, जिला मंत्री रवि प्रजापति, जिला हवलदार प्रभारी ओमप्रकाश पासवान, जिला प्रभारी मनेश राज सहित अन्य पदाधिकारी तैयारियों में जुटे हुए हैं।

पार्टी के अनुसार महाचौपाल में दलित समाज की समस्याओं को सुनने, केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने तथा वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने की रणनीति पर चर्चा की जाएगी।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button