वरिष्ठ भाजपा नेता भारत भूषण चुघ ने वार्ड नंबर 1 बूथ नंबर 139 शिमला बहादुर में कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात कार्यक्रम को सुना
Senior BJP leader Bharat Bhushan Chugh listened to Mann Ki Baat programme with workers in Ward No. 1 Booth No. 139 Shimla Bahadur.

ब्यूरो रिपोर्ट… अनीता पाल
रुद्रपुर – आज मन की बात का 136 वां एपिसोड प्रसारित किया गया।जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के विभिन्न राज्यों में हो रही उपलब्धियां के बारे में बताया। वरिष्ठ भाजपा नेता भारत भूषण चुघ ने वार्ड नंबर 1 बूथ नंबर 139 शिमला बहादुर में कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात कार्यक्रम को सुना।

प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात कारगिल विजय दिवस से प्रारंभ की। उन्होंने कहा कि आज के ही दिन देश के वीर जवानों ने कारगिल पर विजय पाई थी जो देश के जवानों के साहस को याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि देश के जवानों ने विपरीत परिस्थितियों में हर चुनौती का सामना करते हुए कारगिल पर तिरंगा फहराया था।

जिसमें उन्होंने अपना सर्वस्व अर्पित कर दिया था देश की आने वाली पीढ़ियां भी उनकी गाथाओं को सदैव याद रखेंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा की कैच द रेन अभियान चलाया जा रहा है ताकि बरसात में आने वाले पानी को सहेज कर रखा जा सके। 4 जुलाई से यह अभियान प्रारंभ किया गया है ताकि गांव कस्बों में तालाब और कुएं के जरिए पानी को संचित किया जा सके।

उन्होंने कहा कि कई राज्यों में इसके लिए व्यापक अभियान चलाए जा रहे हैं क्योंकि पानी की एक-एक बूंद आने वाली पीढियां के लिए मददगार होगी। पीएम मोदी ने कहा कि युवाओं ने खेलों में कई उपलब्धियां को हासिल किया है पीवी सिंधु ने जापान ओपन टूर्नामेंट जीतकर देशवासियों को गौरवान्वित किया है वही लार्ड्स में महिला क्रिकेट टीम ने टेस्ट में जीतकर इतिहास रच दिया है। पीएम मोदी ने कहा केरल में संस्कृत को लोकप्रिय बनाने के लिए शब्दों को खेलों से जोड़ा जा रहा है ताकि संस्कृत के प्रति युवा पीढ़ी जागृत हो। उन्होंने कहा बिजनौर जिले में महिलाओं ने स्वदेशी हर्बल टी का उत्पादन शुरू किया है जो अब एक खास पहचान बन चुका है। पीएम मोदी ने कहा कि एक पेड़ मां के नाम से अवश्य लगायें और अधिक से अधिक लोगों को प्रकति से जोड़ें क्योंकि प्रदूषण प्रकति को नुकसान पहुंचता है ऐसे में पौधा अवश्य लगाएं ।उन्होंने कहा कि पिछले दिनों उत्तर प्रदेश में एक दिन में ही 35 करोड़ से अधिक पौधे लगाए गए। पीएम मोदी ने कहा कि 7 अगस्त को नेशनल हैंडलूम डे है ऐसे में वोकल का लोकल के माध्यम से हस्तकला को बढ़ावा दें। भाजपा नेता भारत भूषण चुघ ने कहा की पीएम मोदी की मन की बात कार्यक्रम हर व्यक्ति को प्रेरणा देती है कि किस प्रकार सीमित संसाधनों के जरिए भी समाज व राष्ट्र के हित में कार्य किए जा सकते हैं। इस दौरान प्रेमपाल गंगवार, मुकेश गुप्ता, संतोष चौहान,रवि प्रजापति, बॉबी गंगवार, विनोद गंगवार, लेखराज फौजी, सुरेंद्र गंगवार, गजेंद्र पाल, करण पाल, मनोज ठाकुर, वजीर सिंह, श्यामलाल, हीरामन, दीपक सागर, राकेश राय आदि मौजूद थे।
Subscribe to my channel


