देशधर्मब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

भिवाड़ी में बाबा मोहनराम काली खोली मंदिर की 137वीं परिक्रमा सम्पन्न

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

भिवाड़ी, 19 अप्रैल।

भारत विकास परिषद, रोटरी क्लब भिवाड़ी शक्ति एवं बाबा मोहन राम जागृति मंडल भिवाड़ी के संयुक्त तत्वावधान में रविवार प्रातः 6 बजे अरावली की सुरम्य पहाड़ियों से घिरे संजीवनी तपोवन स्थित बाबा मोहनराम काली खोली मंदिर की 137वीं भव्य, दिव्य एवं अलौकिक परिक्रमा का आयोजन किया गया।

आयोजकों के अनुसार परिक्रमा का शुभारंभ बाबा मोहन राम कॉलेज के सामने से प्रातः 6 बजे हुआ। इस दौरान श्रद्धालु भक्तिमय नृत्य एवं संगीत के साथ परिक्रमा में शामिल होकर आध्यात्मिक वातावरण का आनंद लेते नजर आए।

परिक्रमा के उपरांत मोहन वाटिका में प्रातः 8:30 बजे से श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसादी की विशेष व्यवस्था की गई, जो प्रभु इच्छा तक जारी रही।

कार्यक्रम के आयोजन में श्रीमती निशी पंडित एवं श्रीमती सरिता श्रीवास्तव की प्रमुख भूमिका रही। भारत विकास परिषद के अध्यक्ष विमल पंडित, सचिव डॉ. मुकेश कुमार, वित्त सचिव हर्ष माहेश्वरी एवं प्रकल्प प्रमुख संजीव अग्रवाल सहित विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं का सहयोग प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम के दौरान भारत विकास परिषद के प्रकल्प प्रमुख संजीव अग्रवाल ने प्रधानमंत्री से निवेदन करते हुए गौ हत्या पर रोक हेतु सख्त कानून बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। इस प्रस्ताव का उपस्थित सभी श्रद्धालुओं ने हाथ उठाकर समर्थन किया।

इस अवसर पर परिषद के अध्यक्ष विमल पंडित ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए सभी से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए पेड़ लगाना अत्यंत आवश्यक है। साथ ही संजीवनी वट वृक्ष की विधिवत पूजा-अर्चना भी की गई।

कार्यक्रम में विभिन्न पदाधिकारियों एवं सदस्यों की सक्रिय सहभागिता रही। इस अवसर पर अध्यक्ष सरिता श्रीवास्तव, सचिव सालिनी वर्मा, सह प्रांतपाल निशी पंडित सहित ममता अग्रवाल, मीना जैन, इरा गुप्ता, रीतिभा नाहटा, रेखा अग्रवाल, मीना मोर, डॉ. रुचि सिंह, गरिमा कालिका, मनीक्षा शर्मा के साथ नितिन रस्तोगी, सीए आर. के. गुप्ता, सीए गुलाब अग्रवाल, डॉ. नीरज अग्रवाल, शिवकुमार अग्रवाल, अशोक गुप्ता एवं सुजीत कुमार भी उपस्थित रहे।

अंत में बाबा मोहन राम जागृति मंडल के सचिव अर्जुन गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया। आयोजकों ने श्रद्धालुओं को कार्यक्रम में सहभागिता हेतु धन्यवाद दिया।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button