ब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान
भिवाड़ी: खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में विजय इंडस्ट्रीज में भीषण आग, करोड़ों का नुकसान

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा
भिवाड़ी के खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में शनिवार देर रात एक पशु आहार बनाने वाली कंपनी विजय इंडस्ट्रीज में भीषण आग लग गई। इस हादसे में कंपनी का लगभग पूरा परिसर जलकर राख हो गया, जिससे करोड़ों रुपये के नुकसान का अनुमान है।
आग शनिवार देर रात करीब 12:30 बजे लगी। यह फैक्ट्री मुख्य रूप से पशु आहार का उत्पादन करती है। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि देखते ही देखते पूरे प्लांट को अपनी चपेट में ले लिया।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग हरकत में आया। हालात की गंभीरता को देखते हुए भिवाड़ी, अलवर, तिजारा, कोटपूतली, बहरोड़ और तावडू सहित विभिन्न क्षेत्रों से कई दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।
रीको फायर इंचार्ज राजू खान के अनुसार, कंट्रोल रूम को रात 12:30 बजे सूचना मिली थी, जिसके तुरंत बाद राहत कार्य शुरू कर दिया गया। दमकल कर्मियों ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काफी हद तक काबू पा लिया।
फिलहाल, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। कंपनी प्रबंधन के अनुसार, नुकसान का सही आकलन आग पूरी तरह बुझने के बाद ही किया जाएगा।
इस घटना ने औद्योगिक क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

Subscribe to my channel

