उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़
बस्ती: सम्पूर्ण समाधान दिवस में 64 शिकायतें दर्ज, 7 का मौके पर निस्तारण

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती, 18 अप्रैल 2026 (सू.वि.)।
जनपद बस्ती के तहसील रूधौली में जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्न की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि वे शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को प्राथमिकता से सुनें, मौके पर जाकर जांच करें और तय समयसीमा के भीतर उनका समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उप जिलाधिकारी मनोज प्रकाश के अनुसार, इस समाधान दिवस में कुल 64 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 7 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। प्राप्त शिकायतों में
राजस्व विभाग: 32
पुलिस विभाग: 09
विकास विभाग: 04
विद्युत विभाग: 08
पूर्ति विभाग: 09
उप निबंधक एवं नहर विभाग: 1-1 मामले शामिल रहे।
कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. राजीव निगम, डीडीओ अजय कुमार सिंह, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. ए.के. गुप्ता, डीपीआरओ धनश्याम सागर सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
👉 प्रशासन का फोकस: समयबद्ध समाधान
सम्पूर्ण समाधान दिवस के माध्यम से प्रशासन ने एक बार फिर यह स्पष्ट किया कि जनता की समस्याओं का त्वरित और पारदर्शी निस्तारण प्राथमिकता में है।

Subscribe to my channel

