देशबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान

नारी शक्ति विधेयक पर कांग्रेस का विरोध शर्मनाक—जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ का तीखा हमला

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

18 अप्रैल 2026

बीकानेर। संसद में नारी शक्ति के सम्मान से जुड़े महत्वपूर्ण विधेयक पर विपक्ष द्वारा किए गए विरोध को लेकर भाजपा में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। भाजपा शहर जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने कांग्रेस और उसकी सहयोगी पार्टियों पर तीखा प्रहार करते हुए इसे महिलाओं के अधिकारों के साथ अन्याय बताया।

जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने कहा कि यह विधेयक केवल एक कानून नहीं, बल्कि देश की आधी आबादी को सशक्त बनाने और उन्हें निर्णय लेने की मुख्यधारा में लाने का ऐतिहासिक अवसर था। उन्होंने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और उसकी सहयोगी पार्टियों ने इसका विरोध कर अपनी महिला विरोधी मानसिकता उजागर कर दी है।

उन्होंने सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब वे स्वयं चुनाव लड़ सकती हैं और राजनीति में सक्रिय भूमिका निभा सकती हैं, तो देश की अन्य महिलाओं को समान अवसर देने में बाधा क्यों डाली जा रही है।

सुमन छाजेड़ ने आगे कहा कि वर्षों तक सत्ता में रहने के बावजूद कांग्रेस ने महिला आरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषय को केवल राजनीतिक मुद्दा बनाकर रखा। जब इसे लागू करने का अवसर आया, तब विरोध कर यह साबित कर दिया कि कांग्रेस को महिलाओं के सशक्तिकरण से कोई सरोकार नहीं है।

भाजपा मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने कहा कि यह विधेयक नारी शक्ति के सम्मान, अधिकार और भागीदारी को सुनिश्चित करने वाला था, लेकिन कांग्रेस और उसकी सहयोगी पार्टियों ने इसे रोकने का प्रयास कर देश की महिलाओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। उन्होंने कहा कि देश की महिलाएं अब जागरूक हो चुकी हैं और आने वाले समय में वे ऐसे राजनीतिक दलों को लोकतांत्रिक तरीके से करारा जवाब देंगी, जो उनके अधिकारों और सम्मान के मार्ग में बाधा बनते हैं।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button