देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

1 दिसंबर को बालोतरा पहुंचेंगे पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया

राज्यपाल कटारिया के आगमन पर ट्रस्ट सदस्य करेंगे अभिनंदन

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

बालोतरा। पंजाब के राज्यपाल एवं केंद्रशासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक व श्री चम्पालाल बांठिया चेरिटेबल ट्रस्ट सरंक्षक गुलाबचंद कटारिया 1 दिसंबर को बालोतरा के दौरे पर रहेंगे।इस दौरान ट्रस्ट सदस्यों द्वारा उनका स्वागत करेगे।

      ट्रस्ट अध्यक्ष गणपत बांठिया ने बताया कि महामहिम राज्यपाल व ट्रस्ट के सरंक्षक कटारिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंगलवार को सुबह जोधपुर से सड़क मार्ग द्वारा बालोतरा पहुंचेंगे। दोपहर 11:30 बजे बालोतरा जिला मुख्यालय पहुंचने के बाद वे नाकोड़ा स्थित किंग्सबाग रिसोर्ट में आयोजित विवाह समारोह में शामिल होंगे।कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल कटारिया बालोतरा में रात्रि विश्राम करेंगे। इसके बाद 2 दिसंबर को दोपहर 2 बजे सड़क मार्ग से जोधपुर के लिए रवाना होंगे तथा शाम 4 बजे जोधपुर पहुंचेंगे।बांठिया ने बताया कि उनके आगमन पर ट्रस्ट द्वारा स्वागत किया जाएगा।वही जनसेवक श्री चम्पालाल बांठिया चेरिटेबल ट्रस्ट संरक्षक का ट्रस्ट सदस्यों द्वारा स्वागत कर ट्रस्ट द्वारा करवाए गए विभिन्न कार्यो की जानकारी देगे।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button