बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
डॉ. राधेश्याम जाखड़ का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया, समाज की उन्नति और बच्चों के भविष्य पर रखे प्रेरणादायक विचार

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
बीकानेर। रानी बाजार स्थित देव मेन्स पार्लर में समाज के गौरव एवं प्रतिभाशाली व्यक्तित्व डॉ. राधेश्याम जाखड़ का जन्मदिन समाज के गणमान्य लोगों की उपस्थिति में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर केक काटकर उन्हें जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। उपस्थित लोगों ने उनके स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान डॉ. राधेश्याम जाखड़ ने अपने संबोधन में समाज की उन्नति, शिक्षा के महत्व और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य को लेकर प्रेरणादायक विचार साझा किए। उन्होंने बच्चों को चिकित्सा क्षेत्र एवं सरकारी सेवाओं में आगे बढ़ने के लिए कड़ी मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण का संदेश दिया। साथ ही सफलता प्राप्त करने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए।
इस अवसर पर उनके संघर्षपूर्ण जीवन और उपलब्धियों की भी सराहना की गई। एक साधारण परिवार और गांव से निकलकर, बिना किसी पारिवारिक डॉक्टरी पृष्ठभूमि के, अपनी मेहनत, लगन और संघर्ष के बल पर आज पीबीएम अस्पताल एवं सैटेलाइट हॉस्पिटल जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में सेवाएं देना उनके समर्पण और प्रतिभा का परिचायक है।
उपस्थित समाजबंधुओं ने कहा कि डॉ. जाखड़ की जीवन यात्रा समाज के युवाओं और विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके विचारों से बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक होने तथा जीवन में बड़े लक्ष्य निर्धारित कर उन्हें हासिल करने की प्रेरणा मिलती है।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि डॉ. राधेश्याम जाखड़ सदैव स्वस्थ एवं प्रसन्न रहें और इसी तरह समाज तथा मानव सेवा के क्षेत्र में अपना अमूल्य योगदान देते रहें।

Subscribe to my channel


