बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
जसोल में सेठ अशोक कुमार ढेलड़िया के पौत्र-पौत्रियों के दशोटन पर 30 नवंबर को होगा स्नेहिल भोज
तेरापंथ भवन में आयोजित होगा स्नेहमिलन एवं स्वरुचि प्रीतिभोज, अतिथियों को सपरिवार आमंत्रित किया

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
जसोल, 28 नवंबर। सिवांची-मालाणी क्षेत्र की हृदयस्थली जसोल नगरी में ओसवाल समाज के अध्यक्ष एवं मोनिका ग्रुप के प्रमुख सेठ अशोक कुमार ढेलड़िया के परिवार में पौत्र-पौत्रियों के दशोटन (गांव जीमण) के उपलक्ष्य में स्नेहिल भोज एवं स्नेहमिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा।
यह कार्यक्रम सोमवार, 30 नवंबर 2026 को सुबह 11:30 बजे जसोल स्थित तेरापंथ भवन परिसर, नाकोड़ा रोड पर आयोजित होगा। इस अवसर पर आशीर्वचन, स्नेहमिलन एवं स्वरुचि प्रीतिभोज का आयोजन रखा गया है। ढेलड़िया परिवार की ओर से समाज के गणमान्य लोगों, रिश्तेदारों, परिचितों एवं आमंत्रित अतिथियों से कार्यक्रम में शामिल होकर परिवार की खुशियों में सहभागी बनने का आग्रह किया गया है।
परिवार की ओर से जारी आमंत्रण के अनुसार, स्वर्गीय श्रीमती चूकीदेवी एवं स्वर्गीय श्री चम्पालालजी तथा स्वर्गीय श्री भंवरलालजी एवं स्वर्गीय श्री विजय कुमारजी ढेलड़िया बोहरा के दिव्य आशीर्वाद और श्रीमती रेशमी देवीजी के शुभाशीष से श्रीमती लीलादेवी एवं सेठ अशोक कुमार ढेलड़िया अपने पौत्र-पौत्रियों के दशोटन के अवसर पर यह आयोजन कर रहे हैं।
इस शुभ अवसर पर मोक्षा एवं नीरव, श्रीमती प्रियंका एवं श्री अभिषेक कुमार के सुपुत्र-सुपुत्री, अर्हम (स्वर्गीय श्री विजय कुमारजी के गोद पुत्र) तथा विदिशा, हेतांश एवं हेत्विक, श्रीमती रिंकू एवं श्री मुदित कुमार ढेलड़िया बोहरा जसोल के सुपुत्र-सुपुत्री के दशोटन (गांव जीमण) के उपलक्ष्य में स्नेहिल भोज रखा गया है।
कार्यक्रम का विवरण:
– देव दर्शन: सुबह 9:00 बजे, ढेलड़िया निवास, लिखमानियों का बास से प्रस्थान।
– स्नेहमिलन एवं आशीर्वचन: सुबह 11:30 बजे।
– स्वरुचि प्रीतिभोज: सुबह 11:30 बजे, तेरापंथ भवन, नाकोड़ा रोड, जसोल।
सेठ अशोक कुमार, महावीरचंद, कांतिलाल, शांतिलाल, अभिषेक कुमार, मुदित कुमार, संयम, आयुष, अर्हम, हेतांश, नीरव, हेत्विक सहित समस्त ढेलड़िया बोहरा परिवार जसोल की ओर से सभी आमंत्रित अतिथियों से कार्यक्रम में पधारकर नवपीढ़ी को आशीर्वाद देने एवं इस पारिवारिक खुशी में शामिल होने की अपील की गई है।

Subscribe to my channel


