पूर्व दर्जा राज्य मंत्री डॉ गणेश उपाध्याय ने राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं द्वारा खेल प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर एवं प्रदेश स्तर पर अव्वल स्थान पाने वाले छात्राओं को किया सम्मानित
Former State Minister Dr Ganesh Upadhyay honoured the students of Government Girls Higher Secondary School who secured top positions in the sports competition at national and state level

ब्यूरो रिपोर्ट… अनीता पाल
शांतिपुरी…आज राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं द्वारा खेल प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर एवं प्रदेश स्तर पर अव्वल स्थान पाने वाले छात्राओं को अभिभावक संघ सहित पूर्व दर्जा राज्य मंत्री डॉ गणेश उपाध्याय द्वारा सम्मानित किया गया इस अवसर पर डा उपाध्याय ने स्पोर्ट शिक्षिका प्रेमा वोहरा को बधाई देते हुए कहा कि जो भी बालिकाएं नेशनल स्तर में अगर प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करती हैं। कर्मश 15000,10000 व 5000रु का चेक प्रदान किया जाएगा। जिसमें ऐसी छात्राएं जो राज्य स्तरीय प्रतियोगिता जुडो मे प्रथम स्थान पाया है भगवती, साक्षी पंत है। अब राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए यह छात्राएं त्रिपुरा प्रदेश में जाएंगे। एथलीट ऊंची कूद प्रतियोगिता में हर्षित जोशी ने प्रथम स्थान, हैमर थ्रो में श्वेता कार्की ने द्वितीय स्थान , भगवती ने 100 मीटर रेस में प्रथम स्थान, दिव्या ने हैमर थ्रो में तृतीय स्थान, अनुराधा ने चक्का फैक में तृतीय स्थान, जूडो प्रतियोगिता में कशिश, सौम्या, विनीता को द्वितीय स्थान , कशिश को तृतीय स्थान प्राप्त किया । इस स्थान पर इस अवसर पर प्रधानाचार्य बृजेश गुप्ता ,लीला देउपा, प्रेम बोरा केदार जोशी, खिमानंद जोशी, प्रधानाध्यापक प्राइमरी स्कूल भगत सिंह ,पूर्व प्रधान नारायण सिंह कोरंगा, वीरेंद्र कोरंगा सहित आदि लोग उपस्थित थे।
Subscribe to my channel


