उत्तर प्रदेशदेशधर्मबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

आर्य समाज नई बाजार में वेद प्रचार कार्यक्रम का वैदिक यज्ञ संग समापन

 बस्ती 12 सितम्बर

*आर्य समाज नई बाजार में वेद प्रचार कार्यक्रम का वैदिक यज्ञ संग समापन* *नारी को बताया परिवार की रचयिता और संस्कृति का आधार*

आर्य समाज नई बाजार, बस्ती द्वारा आयोजित वेद प्रचार कार्यक्रम की आज सत्संग भवन में वैदिक यज्ञ के साथ गरिमामयी पूर्णाहुति हुई। कार्यक्रम में स्वामी दयानंद विद्यालय सुरतीहट्टा के विद्यार्थियों और अभिभावकों की उत्साहजनक उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में विदुषी रुक्मिणी आर्य ने नारी को ‘ब्रह्मा’ की संज्ञा देते हुए कहा कि नारी परिवार और बच्चों के निर्माण की मूल शक्ति है। उन्होंने महिलाओं को अंधविश्वास, पाखंड और झूठ से दूर रहकर अपने परिवार का मार्गदर्शन करने की प्रेरणा दी।

वैदिक प्रवक्ता आचार्य सुरेश जोशी ने नारी की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जिस प्रकार परमात्मा संसार की रचना करते हैं, उसी प्रकार नारी परिवार की रचना करती है। परिवार से ही समाज, राष्ट्र और विश्व का निर्माण होता है। वैदिक संस्कृति ‘यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवता’ का संदेश देकर नारी के गौरव को स्वीकार करती है।

यज्ञ की उपयोगिता समझाते हुए आचार्य जोशी ने कहा कि यज्ञ पूरे संसार की नाभि है; जिस प्रकार नाभि स्वस्थ रहने पर पूरा शरीर ठीक रहता है, उसी प्रकार यज्ञ से पर्यावरण और संसार की रक्षा होती है।

इसी क्रम में स्वामी दयानंद पूर्व माध्यमिक विद्यालय में योगरत्न आदित्य नारायण गिरि के नेतृत्व में अभिभावक सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि माताओं को बच्चों में भूत-प्रेत और जादू-टोने के भ्रम को दूर करने के लिए घर में नियमित यज्ञ, प्राणायाम और गायत्री मंत्र का पाठ स्वयं भी करना चाहिए और बच्चों को भी सिखाना चाहिए।

 उचित आहार, विचार और वाणी से बच्चों को प्रेरित करना माता-पिता का मुख्य कर्तव्य है। आस्तिकता और कठिन परिश्रम ही सफलता का प्रथम चरण हैं।

आर्य समाज नई बाजार के प्रधान ओम प्रकाश आर्य ने कहा कि आज माता-पिता और गुरुओं की जिम्मेदारी है कि वे बच्चों को सही आचार-विचार के साथ-साथ तकनीकी और धार्मिक शिक्षा भी दें ताकि वे आधुनिक समाज की चुनौतियों का सामना कर सकें।

कार्यक्रम का कुशल संचालन प्रधानाध्यापक आदित्य नारायण गिरि ने किया।

इस अवसर पर अलख निरंजन आर्य, देवव्रत आर्य, राधेश्याम आर्य, हनुमान आर्य, आनंद स्वरूप सिंह, ओम प्रकाश आर्य, ओंकार आर्य, रजनी आर्य, उर्मिला देवी, कंचनलता आर्य, वशिष्ठ गोयल, विश्वनाथ, अनीशा मिश्रा, महिमा आर्य, गणेश आर्य, विश्वनाथ आर्य, शंकर जायसवाल, डॉ. वीरेन्द्र त्रिपाठी, राजेन्द्र जायसवाल, दिलीप कसौधन, राम मोहन पाल, रजनी मिश्रा, रत्नेश मिश्र, कलावती शर्मा, सुरेन्द्र शर्मा, योगेश शुक्ला और जगदीश शुक्ल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

गरुण ध्वज पाण्डेय

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button