उत्तराखंडधर्मब्रेकिंग न्यूज़रूद्रपुर

अग्रवाल महिला समिति द्वारा रुद्रपुर के सिटी क्लब में करवा चौथ के त्यौहार के उपलक्ष में प्रस्तुत किए गए रंगारंग कार्यक्रम 

Colourful programmes presented by Aggarwal Mahila Samiti on the occasion of Karva Chauth festival at City Club, Rudrapur

ब्यूरो रिपोर्ट… अनीता पाल

रुद्रपुर… रुद्रपुर के सिटी क्लब में अग्रवाल महिला समिति द्वारा करवा चौथ त्यौहार के उपलक्ष में महिलाओं के द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि श्रीमती उमा गर्ग,

कार्यक्रम अध्यक्षा श्रीमती रश्मि जिंदल,अति विशिष्ट अतिथि श्रीमती संगीता जैन,श्रीमती सावित्री रुंगटा जी की

गरिमामई उपस्थिति में कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में अग्रवाल समाज की महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में महिलाओं के द्वारा करवा चौथ त्यौहार के ऊपर विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस दौरान अग्रवाल महिला समिति की प्रदेश अध्यक्ष सुषमा अग्रवाल ने कहा कि भारतीय नारी अपने पति के लंबी उम्र के लिए कई उपवास रखती है। ऐसा ही एक उपवास करवा चौथ के दिन रखा जाता है। यह भारतीय महिलाओं का प्रमुख त्यौहार होता है, जो कि उनके पति के लंबी उम्र के लिए रखा जाता है। उन्हीं में से एक सबसे लोकप्रिय परंपरा है- करवा चौथ। यह वो पर्व है, जिसमें सुहागन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की कामना से दिन भर निर्जला व्रत रखती हैं।

इस दौरान मुख्य अतिथि उमा गर्ग ने कहा कि करवा चौथ के दिन सुहागन स्त्रियां हाथों व पैरों में मेहंदी लगाती है। शाम को वह 16 श्रृंगार से तैयार हो जाती है। इस दिन सुहागन स्त्रियां भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा करती है। करवा चौथ का व्रत खोलने का दृश्य भी बहुत ही मनमोहक होता है। शाम के समय महिलाएं करवा चौथ का व्रत खोलती है। दिन भर महिलाएं निर्जला व्रत रखती है, शाम के समय चंद्रमा को देखने के बाद ही वह जल ग्रहण करती है।‌

इस दौरान बातचीत में अग्रवाल महिला समिति की महामंत्री प्रिया गर्ग ने कहा कि सबसे पहले महिलाएं शाम को 16 श्रृंगार में तैयार हो जाती है और फिर अपने पति के साथ आंगन में या फिर छत पर जाकर खड़ी होती है। एक हाथ में वह छन्नी पकड़ी रहती है और दूसरे हाथ से वह चंद्रमा को जल अर्पित करती है। उसके बाद वह छन्नी से एक बार चंद्रमा को देखती है और दूसरे बार अपने पति के मुख को देखती है। फिर उनके लंबी आयु की प्रार्थना करती है। पति-पत्नी को अपने हाथों से जल पिलाकर उसके व्रत को तोड़ता है। पत्नी पति का आशीर्वाद लेती है और उसके बाद महिलाएं स्वादिष्ट व्यंजन का सेवन करती है।

इस दौरान अग्रवाल महिला समिति की प्रदेश अध्यक्ष सुषमा अग्रवाल,अग्रवाल महिला समिति की महामंत्री प्रिया गर्ग, कोषाध्यक्ष उषा श्यामपुरिया,बबीता मित्तल,नीतू रुंगटा,राजकुमारी,तुलसी,नीतू गोयल,सोनल बंसल,राधा अग्रवाल,कुसुम जैन,नीलम अग्रवाल,अंजुम बंसल,रचना झुनझुनवाला,गीता श्यामपुरिया, मीनाक्षी गर्ग, अनुराधा जैन,समेत महिला समिति की हजारों की संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं।

Anita Pal

Anita pal Reporter Basti times 24 news Mo...7830511233 To get news about your area, please like and subscribe to our channel

Anita Pal

Anita pal Reporter Basti times 24 news Mo...7830511233 To get news about your area, please like and subscribe to our channel

Related Articles

Back to top button